26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Black Carrot: जानिए सर्दियों में काली गाजर का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

Benefits of Black Carrot: काली गाजरों का ताजा उत्पादन ज्यादातर सर्दियों के मौसम के दौरान उपलब्ध होता है। काली गाजर में फाइबर से लेकर पोटैशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंगनीज और कुछ मात्रा में विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। काली गाजर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिनकी मदद से शरीर से बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 21 Nov 2021, 12:01 PM IST

Benefits of Black Carrot: जानिए सर्दियों में काली गाजर का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

Health benefits of eating black carrot in winter

नई दिल्ली। Benefits of Black Carrot: सर्दियों के मौसम में बाजार में गाजर खूब मिलती है, चाहें वो लाल गाजर हो या फिर काली गाजर। काली गजरों का ताजा उत्पादन ज्यादातर सर्दियों के मौसम के दौरान उपलब्ध होता है। काली गाजर को वैसे देसी गाजर भी कहा जाता है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सूजन को खत्म करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें बीटा कैरोटिन काफी ज्‍यादा मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। विटामिन ए के लिए भी काली गाजर अच्छा स्त्रोत है। काली गाजर का सेवन करने से त्वचा को भी निखारा जा सकता है। आइए जानते हैं काली गाजर के फायदों के बारे में।

यह भी पढ़े: आइए जानते हैं सर्दियों में रोजाना गाजर का जूस पीने के अद्भुत फायदे के बारे में

काली गाजर खाने के फायदे

वजन कम करने में कारगर :

गाजर में कैलोरी कम होती है, जिस वजह से इसे वजन कम करने के लिए अनुकूल आहार माना जाता है। काली गाजर में घुलनशील फाइबर होता है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। दरअसल, इस गाजर के सेवन से पेट भरा-भरा सा लगता है, जिस कारण लोग कम खाना खाते हैं। इस वजह से इसे वजन घटाने में कारगर माना जाता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद :

सर्दियों के मौसम में काली गाजर खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। कहा जाता है कि काली गाजर फाइबर से भरपूर होती है, जिसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। आप इसको ऐसे ही या हवाला या किसी अन्य डिश को बनाकर भी सेवन कर सकती हैं। आजकल बाज़ार में काली गाजर फ्रेश और ताजे खूब मिलती है।

आंखों के लिए फायदेमंद :

एंथोसायनिन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे कि काली गाजर आपकी आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। एन्थोकायनिन आपकी दृष्टि को कई तरह से लाभ पहुंचा सकती है। इसे नियमित खाने से आंखों की दृष्टि को बढ़ती है, परिसंचरण में सुधार आता है और मैक्यूलर डिजनरेशन से लड़ने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़े: सर्दियों में खूब खाएं हरी मटर, जो आपकी सेहत को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता

कोलेस्ट्राल लेवल :

काली गाजर के सेवन से शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल कम रहता है। गाजर के जूस से भी काफी फायदा मिलता है. रात में खाना खाते समय एक ग्लास गाजर का जूस जरूर पीना चाहिए।

ब्लड फ्लो बेहतर :

काली गाजर खून साफ करती है और इससे ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है। एनिमिया के मरीज डाइट में काली गाजर को शामिल करेंगे तो सेहत के लिए अच्छा होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल