
health benefits of drinking carrot juice in winter
नई दिल्ली। Benefits of Carrot Juice: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में गाजर आनी भी शुरू हो जाती है। गाजर में फैट न के बराबर होता है, लेकिन पौष्टिकता भरपूर मात्रा में होता है, जैसे- सोडियम, पोटाशियम, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, विटामिन ए, डी, सी, बी6 आदि होते हैं। इन पौष्टिकताओं के कारण गाजर को कान का दर्द, मुंह का बदबू,पेट दर्द जैसे बीमारियों के लिए गाजर के जड़, फल और बीज का इस्तेमाल औषधि के लिए किया जाता है। गाजर खाना खास तौर पर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इम्यूनिटी के लिए गाजर का जूस अद्भुत माना जाता है। सर्दी के मौसम में अन्य ड्रिंक्स की जगह पर गाजर के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर अनगिनत फायदे हासिल करें।
गाजर का जूस पीने के फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाने में फायेदमंद :
एक गिलास गाजर का जूस आपकी इम्यून पावर को बढ़ाता है। गाजर में कई ऐसे मिनरल्स भी होते हैं। विटामिन ए के लिए भी गाजर अच्छा स्त्रोत है। गाजर में विटामिन बी6, विटामिन के, फासफोरस और पोटेशियम होता है। गाजर का जूस आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स डेमेज से लड़ने में मददगार साबित होगा। इतना ही नहीं पोटेशियम से भरपूर गाजर आपकी रक्त वाहिकाओं और धमनियों को आराम देने में मदद करती है। यह सोडियम के दुष्प्रभावों को बेअसर करती है। यह एथेरोस्क्लेरोसिस और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करती है। आप इसे सब्जी, शोरबे और जूस में शामिल कर सकते हैं।
आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद :
गाजर का रस कैरोटीनॉयड का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जिसमें बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन शामिल होते हैं। जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। गाजर आपकी आंखों के लिए अच्छा होता है और यह विटामिन ए से भी भरपूर होता है। विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। ऐसे में आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए रोजाना गाजर का जूस पिएं।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद :
गाजर में मौजूद मैगनीज, मैग्नीशियम और कैरीटोनॉयड पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें।
खांसी ठीक करने के लिए फायदेमंद :
गाजर के रस में मिश्री व काली मिर्च मिलाकर पीने से खांसी ठीक हो जाती है। कफ कि समस्या में भी आराम मिलता है।
Updated on:
13 Nov 2021, 6:20 PM IST
Published on:
13 Nov 2021, 6:18 PM IST
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.