स्वास्थ्य

Benefits of Cheese: क्या आपको पता है चीज पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके सेहत के फायदेमंद होता है

Benefits of Cheese: चीज में कई विटामिन्स जैसे विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के जैसे कई पोषक तत्व शामिल हैं। डेयरी उत्‍पादों से बने स्‍वादिष्‍ट चीज आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। चीज की एक स्लाइस को एक गिलास दूध के बराबर माना जाता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन फायदेमंद है।

2 min read
Benefits of Cheese: क्या आपको पता है चीज पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके सेहत के फायदेमंद होता है
health benefits of eating cheese in hindi

नई दिल्ली। Benefits of Cheese: चीज आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। चीज में और भी कई ढेर सारे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी हैं। इसमें प्रोटीन, विटमिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन K-2 जैसे कई पौषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटमिन-बी और विटमिन-डी भी भरपूर मात्रा में होता है। चीज में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम सामग्री पाई जाती है, जो दांतों की मजबूती के लिए आपकी सबसे पहली जरूरत होती है। चीज की एक स्लाइस को एक गिलास दूध के बराबर माना जाता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन फायदेमंद है। चीज और अन्य डेयरी उत्पाद आपके दांतों को कैविटी से बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं चीज से मिलने वाले स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में।

चीज खाने के फायदे

ऑस्टियोपोरोसिस के लिए फायदेमंद :

ऑस्टियोपोरोसिस मुख्य रूप से कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारी है जिससे हड्डी खनिज घनत्व में कमी आ जाती है। यह उन महिलाओं में विशेष रूप से देखा जाता है जो कि रजोनिवृत्ति से गुजर रही है या इसके अलावा बुजुर्ग और कुपोषण से ग्रस्त बच्चों में पाया जाता है। इसका प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन युक्त आहार से इलाज किया जा सकता है। ये तीन घटक चीज में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए, ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों के लिए यह आहार का एक आदर्श हिस्सा हो सकता है।

आंतों के लिए फायदेमंद

चीज में अच्छे माइक्रो बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चीज मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बढ़ाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। इसमे मौजूद विटामिन-बी12 जस्ता व बैक्टीरिया पाचनतंत्र को सुचारू रखने में सहायक है। चीज सैच्युरेटेड फैट से भरपूर है, जो शरीर को स्वस्थ रख एनर्जी देता है। इसमें ओमेगा 3, 6 और अमीनो एसिड मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है।

वजन कम करने के लिए फायदेमंद :

चीज में मौजूद नेचुरल वसा वजन को बढ़ने नहीं देता है। मार्केट में कई तरह की चीज उपलब्ध है, जिसमें लो-फैट होता है। इससे आप बेहिचक चीज का सेवन कर सकते हैं। कैल्शियम के अलावा, इसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद :

इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को स्‍वस्‍थ बनाता है और इसमें ऐसे यौगिक मौजूद हैं जो इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर को बामारियों का खतरा भी कम होगा। इसे खाने से शरीर को विटामिन सी ज्‍यादा मात्रा में मिलेगा और आपकी इम्‍यूनिटी पॉवर स्‍ट्रॉग होगी।

गर्भावस्था के दौरान में फायदेमंद :

चीज गर्भावस्था के लिए बहुत ही उपयोगी होता है. चीज में मौजूद कैल्शियम गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है। यह लेबर के दौरान संकुचन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी होता है। क्योंकि इसके सेवन से दूध उत्पादन बढ़ जाता है।

Updated on:
12 Nov 2021 06:08 pm
Published on:
12 Nov 2021 06:07 pm