स्वास्थ्य

Jaggery and Ginger Benefits: सर्दियों में रोजाना गुड़ और अदरक का सेवन करने से दूर होती है बीमारियां

Jaggery and Ginger Benefits: सर्दियों में गुड़ और अदरक का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इन दोनों चीजों का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। गुड़ और अदरक खाने से कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। सर्दियों में गुड़ और अदरक का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2021, 11:50 AM IST
Jaggery and Ginger Benefits: सर्दियों में रोजाना गुड़ और अदरक का सेवन करने से दूर होती है बीमारियां
health benefits of eating jaggery with ginger daily in winter

नई दिल्ली। Jaggery and Ginger Benefits: सर्दियों में ठंड के कारण कई बार तबीयत भी खराब हो जाती है। सर्दी, जुकाम लगना सर्दियों में काफी आम बात है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में गुड और अदरक खाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सर्दियों में गुड़ और अदरक का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। सर्दियों में गुड़ और अदरक का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे सर्दी, जुकाम की परेशानी नहीं होती है। वहीं, इससे आपको कई परेशानियों जैसे- मोटापा, शरीर में सूजन से भी आराम मिल सकता है। गुड़ और अदरक खाने से कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। हम गुड़ और अदरक का एक साथ सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदे के बारे में जानेंगे।

गुड़ और अदरक से होने वाले फायदे

इम्युनिटी बढ़ाए :

अपनी इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों की सूची में गुड़ और अदरक को शामिल करें और अपनी प्रतिरक्षा को हमेशा उच्च स्तर पर रखें। गुड़ में जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्ज होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को होने वाले नुकसान से बचाते हैं और इन्फेक्शन के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। दूसरी ओर अदरक में एंटीइंफ्लेमेंटेरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो छोटी-मोटी बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं।

मोटापा करे दूर :

अदरक और गुड़ का सेवन करने से मोटापा भी कम किया जा सकता है। शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए अदरक और गुड़ की चाय सेवन करें। इससे आपका वजन तेजी से घटेगा।

सूखी खांसी :

गुड़ और अदरक के सेवन से गले की परेशानी दूर होती है। जिन लोगों को सूखी खांसी हो रही है तो उन्हें इसका सेवन करना चाहिए।

शरीर को दे गर्मी :

यह एक ज्ञात तथ्य है कि गुड़ शरीर में गर्मी पैदा करता है और इस तरह यह हमें ठंड के मौसम में गर्म रखता है। गुड़ खून को भी शुद्ध करता है और एनीमिया के रोगियों के लिए एक अद्भुत उपाय है। इसके अलावा गुड़-अदरक का संयोजन जोड़ों के दर्द से भी राहत देता है, लीवर को डिटॉक्सीफाई करता है, श्वसन संबंधी समस्याओं को रोकता है, ऊर्जा को बढ़ाता है, रक्तचाप को नियंत्रित करता है और मासिक धर्म के दर्द को भी कम करता है।

हाजमा रखें बेहतर :

गुड़ और अदरक दोनों ही कब्ज को ठीक करने में फायदेमंद होते हैं। दोनों में फाइबर की मात्रा पाचन में मदद करती है। यह सभी प्रकार के पेट की समस्याओं को रोक सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
14 Nov 2021, 11:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह