स्वास्थ्य

Pomegranate Benefits: अनार के रोजाना सेवन से शरीर को मिलते हैं ये औषधीय लाभ, रोजाना एक मुठ्ठी खाने से दूर हो जाती हैं ये समस्याएं

Pomegranate Benefits:अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, ये स्वाद में ही बेहतरीन होता है, वहीं इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती है। जानिए रोजाना अनार के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।  
2 min read
• •
Updated: 23 May 2022, 4:30 PM IST
अनार के रोजाना सेवन से शरीर को मिलते हैं ये औषधीय लाभ, रोजाना एक मुठ्ठी खाने से दूर हो जाती हैं ये समस्याएं
health benefits of eating pomegranate a

Pomegranate Benefits: अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, ये न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, वहीं स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्यायों को भी दूर कर देता है। अनार फाइबर, विटामिन, कैल्शियम के जैसी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें वहीँ फाइबर की मात्रा भी प्रचुर होती है, जो पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर देती है। इसलिए जानिए रोजाना अनार के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।

-अक्सर लोगों के शरीर में अत्यधिक काम के चलते थकान बनी रहती है, ऐसे में थकान की समस्या से निजात पाने के लिए आप अनार को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
-अनार फाइबर की मात्रा से भरपूर होता है, वहीं इसके जूस में भी फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अनार का सेवन तो करें हीं, वहीं इसके जूस को भी समय-समय जरूर पीते रहें। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो सुबह इसका सेवन कर सकते हैं।
-मानसिक समस्यायों को दूर करने के लिए अनार का सेवन अत्यंत लाभदायक होता है, इसके सेवन से वहीं दिमाग की सेहत स्वस्थ बनी रहती है और दिमाग से जुड़ी कई दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं, यदि आपको बार-बार चीजें रख के भूलने की बीमारी है तो भी आप अनार को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
-यदि आपके बॉडी में खून की कमी रहती है या पीलिया, आयरन की कमी के जैसी अन्य समस्याएं रहती हैं तो अनार को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं, अनार के सेवन से सूख रोग भी ठीक हो सकता है।
-हार्ट के लिए अनार का सेवन अत्यंत लाभदायक माना जाता है, इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है।

यह भी पढ़ें: खाने में नमक लेते हैं बहुत कम, तो सेहत को हो सकती हैं कई सारी गंभीर समस्याएं

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 May 2022, 4:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें