Benefit of Strawberry in Winter: सर्दियों स्ट्रॉबेरी खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। स्ट्रॉबेरी में मैग्नीज, विटामिन सी, पोटैशियम और विटामिन बी9 होता है। इसे खाने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। ये इम्यूनिटी बूस्ट करने के अलावा त्वचा को चमदार बनाने में भी कारगर है। सर्दियों में रोजाना स्ट्राबेरी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

नई दिल्ली। Benefit of Strawberry in Winter: सर्दियों में स्ट्रॉबेरी खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। स्ट्रॉबेरी सर्दियों के मौसम आते ही मिलना शुरू हो जाते हैं। स्ट्रॉबेरी में मैग्नीज, विटामिन सी, पोटैशियम और विटामिन बी9 होता है। सर्दियों में अगर आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी को शामिल करते हैं तो ये आपके शरीर में कई तरह के मिनरल्स और विटामिन्स की कमी को पूरा कर सकती है। इसे खाने से आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। चटख रंग और मीठे स्वाद के कारण बच्चे भी स्ट्रॉबेरी बहुत पसंद करते हैं। स्ट्रॉबेरी में सोडियम, फैट, कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और ये लो कैलोरी फल होता है। स्ट्रॉबेरी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी अच्छी होती है और इसलिए स्ट्रॉबेरी को सीजन में जरूर खाना चाहिए। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे के बारे में।
स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे
वजन कम करने के लिए फायदेमंद :
स्ट्रॉबेरी एक लो कैलोरी फल होता है। इसका उपयोग वजन घटाने के लिए भी किया जाता है। स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा मे फाइबर होता है इसलिए इसे खाने के बाद काफी देर तक आपका पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है। इसी वजह से वजन कम होने में मदद मिलती है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो रोजाना स्ट्राबेरी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
डायबिटीज और दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद :
अगर आप ताजा स्ट्रॉबेरी खाते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा क्योंकि इससे ही दिल की बीमारी और डायबिटीज से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कॉलेस्ट्रॉल से बचाव करती हैं। जिससे धमनियां ब्लॉक होने से बच जाती हैं। धूम्रपान करने वाले लोगों में स्ट्रॉबेरी उस लिपिड पेरोक्सिडेशन को कम करती हैं जो दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है।
हड्डी के लिए फायदेमंद :
हड्डी को मजबूत बनाए रखने के लिए स्ट्रॉबेरी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी को बेरी के अंतर्गत माना जाता है और बढ़ती उम्र की वजह से कमजोर होती हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में बेरी को सहायक माना गया है। इसके अलावा, स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद :
स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जो स्वाद से भरपूर होता है। इसे खाकर आप स्वादिष्ट फल का मज़ा भी ले सकते हैं और अपनी इम्यूनिटी भी बढ़ा सकते हैं। इसमें विटामिन-सी मौजूद होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने में मद्द करता है।
कील-मुंहासों की समस्या के लिए फायदेमंद :
अगर आप रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं तो ऐसे में आप के चेहरे के बंद पोर्स खुल जाते हैं जिससे चेहरे की गंदगी आसानी से साफ हो जाती है और आपको कील-मुंहासों की समस्या से दूर हो जाती है।