
Health Benefits of Gud: आजकल लोग सफेद चीनी से दूर भाग रहे हैं और वह सही भी है, लेकिन फिर सफेद चीनी की जगह क्या खाएं? क्योंकि शरीर के सभी पोषक तत्व पूरा होना भी आवश्यक होता है। आयुर्वेद में गुड़ को केवल भोजन का पदार्थ नहीं, बल्कि अमृत के समान बताया गया है, क्योंकि यह परिष्कृत चीनी की तरह शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता। प्राकृतिक रूप से बना गुड़ शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ अनेक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि गुड़ के फायदे क्या होते हैं? सफेद चीनी और गुड़ में क्या अंतर है और कौन सी बीमारियों में गुड़ नहीं खाना चाहिए? गुड़ के सेवन से पहले कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए और असली गुड़ की पहचान कैसे करें?
सफेद चीनी को बनाने की प्रक्रिया में कई रसायनों (Chemicals) का उपयोग होता है, जिससे इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और यह केवल 'खाली कैलोरी' बनकर रह जाती है। इसके विपरीत, गुड़ एक अनरिफाइंड शुगर है जिसमें कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व बरकरार रहते हैं। इसलिए, स्वास्थ्य के लिहाज से चीनी की तुलना में गुड़ का सेवन करना कहीं अधिक फायदेमंद और सुरक्षित है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से न आजमाएं, बल्कि इस बारे में विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।