स्वास्थ्य

Kalonji Water Benefits: जानिए कलौंजी का पानी पीना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार

Kalonji Water Benefits: कलौंजी का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। कलौंजी कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का पानी पीना फायदेमंद होता है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2022, 3:44 PM IST
Kalonji Water Benefits: जानिए कलौंजी का पानी पीना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार
Health benefits of Kalonji Water Kalonji ka pani pine ke fayde

Kalonji Water Benefits: कलौंजी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन कलौंजी के पानी पीने के भी कई सारे फायदे होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। कलौंजी के बीज में ऐसे कई पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत को लाभ देते है। जब कलौंजी को पानी में मिलाकर पीते हैं तो कलौंजी के पोषक तत्व शरीर में आसानी से मिल जाते हैं, जो सेहत का ध्यान रखने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का पानी पीना लाभदायक होता है। साथ ही ये वजन घटाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कलौंजी का पानी पीने के फायदे के बारे में

कलौंजी का पानी पीने के फायदे

1. वजन घटाने में फायदेमंद
वजन घटाने में कलौंजी का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। कलौंजी के पानी से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है। जिससे वजन घटाने आसान हो जाता है।
यह भी पढ़े: जोड़ों की दर्द और बुखार की समस्या से राहत दिलाने में रामबाण होता है, हरसिंगार

2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि कलौंजी के पानी में ब्लड शुगर को काम करने का गुण होता है। यह टाइप टू डायबिटीज का खतरा कम करने में मदद करें। सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

3. खून की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए कलौंजी का पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी के पानी में आयरन की भरपूर मात्रा पाया जाता है। जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसलिए खून की कमी को पूरा करने के लिए कलौंजी का पानी का सेवन जरुर करे।

4. ह्रदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
ह्रदय को स्वस्थ रखने में कलौंजी का पानी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी में पोटेशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है। साथ ही यह हृदय से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप कलौंजी के पानी का सेवन जरूर करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 May 2022, 3:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस