स्वास्थ्य

Health Tips: जानिए डायबिटीज के रोगियों के लिए मेथी का लड्डू बहुत ही फायदेमंद होता है

Health Tips: सुबह-सुबह एक मेथी का लड्डू खाने से न केवल ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा बल्कि शरीर के तापमान को गर्म रखने में भी बहुत मदद मिलेगी। मेथी के लड्डू में मौजूद विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व व्यक्ति को सेहतमंद रखते हैं। मेथी में एमिनो एसिड होता है जो इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ाकर डाइबीटिज को कंट्रोल करने में मदद करता है।  
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2021, 6:52 PM IST
Health Tips: जानिए डायबिटीज के रोगियों के लिए मेथी का लड्डू बहुत ही फायदेमंद होता है
health benefits of methi laddu for diabetes patients

नई दिल्ली। Health Tips: भारत में मेथी के लड्डू को मिठाई के रूप में कम और आयुर्वेदिक औषधि के रूप में ज्यादा मान्यता दी जाती है। बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को तो यह लड्डू खिलाया ही जाता है, वहीं सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए भी मेथी का लड्डू बहुत फायदेमंद है। सुबह-सुबह एक मेथी का लड्डू खाने से न केवल ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा बल्कि शरीर के तापमान को गर्म रखने में भी बहुत मदद मिलेगी। न्यूट्रिशनल वैल्यूज के चलते प्रसव के बाद महिलाओं को मेथी के लड्डू का सेवन जरूर कराया जाता है।

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है ताकि उनके शरीर में ग्लूकोज का स्तर ठीक बना रहे। इन मरीजों के लिए मेथी का सेवन अत्यधिक लाभकारी साबित हो सकता है। मेथी का लड्डू मेथी से बना होने के कारण सोल्युबल फाइबर का स्रोत होता है। इसलिए यह ब्लड में शुगर के सोखने के प्रक्रिया को कम करता है। मेथी में एमिनो एसिड होता है जो इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ाकर डाइबीटिज को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज टाइप-2 के मरीजों के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है, इसमें मौजूद गैलेक्टोमेनन तत्व ब्लड में शुगर के एब्जॉर्पशन को कम करता है।

मेथी के लड्डू खाने के फायदे

डायबिटीज नियंत्रित करे

यह लड्डू डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि मेथी आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित रखती है और घी आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। मगर इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इम्युनिटी बढ़ाकर ताकत देते हैं :

यह लड्डू नई मां को भी खिलाए जा सकते हैं, क्योंकि शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं और पोषक तत्वों से भरपूर हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाने और सर्दी-खांसी, जुकाम से भी बचा सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल में है फायदेमंद :

मेथीकोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है। इसमें लिपोप्रोटीन (एलडीएल) जो कोलेस्ट्रॉल के स्‍तर कम करने में मदद करता है। मेथी में भरपूर विटामिन पाए जाते हैं। जो स्वास्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है।

गर्भावस्था में फायदेमंद :

गर्भावस्था के बाद महिलाओं को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है। इसलिए महिलाओं को प्रसव के बाद 40 दिनों तक मेथी के लड्डू खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इन लड्ड्ओं में कुछ ऐसे गुण होते हैं तो पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Nov 2021, 6:52 PM IST
Published on: