स्वास्थ्य

Pineapple Benefits: अनानास का सेवन करने से मिलते है कई फायदे, इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद

Pineapple Benefits: अनानास का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अनानास कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। अनानास इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

2 min read
Health benefits of pineapple for immunity

Pineapple Benefits: अनानास का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते है। अनानास औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा अनानास में कैल्शियम, विटामिन सी, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्त्व के गुण पाए जाते है जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। अनानास का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते है अनानास का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में

अनानास खाने के फायदे

1. इम्यूनिटी मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अनानास का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनानास में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: हड्डियों को हमेशा मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल

2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए अनानास का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनानास में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जो वजन को कम करने में मदद करता है।

3. पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अनानास का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनानास में ब्रोमेलैन एंजाइम और फाइबर मौजूद होते है जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है।
यह भी पढ़े: चॉकलेट हाई ब्लड प्रेशर से लेकर तनाव को कम करने में होता है फायदेमंद, जानें वर्ल्ड चॉकलेट डे पर इसके फायदे

4. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अनानास का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनानास में कैल्शियम और मैंगनीज के गुण पाए जाते है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही ये जोड़ो के दर्द से राहत दिलाते है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
07 Jul 2022 04:48 pm
Also Read
View All
AC Side Effects: एसी के कारण होने वाली सूखी खांसी से कैसे बचें, पल्मोनोलॉजिस्ट ने बताया कितने पर सेट करें तापमान

Cracked Heels Causes: डायबिटीज और थायराइड के कारण भी फट सकती हैं एड़ियां, डॉक्टर से जानें इसकी वजह

Heart Attack Causes: बिना लक्षण वाले हार्ट अटैक की वजह हो सकता है सॉफ्ट प्लाक, कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए कौन से एडवांस टेस्ट जरूरी

Brain Freeze: कुछ लोगों को ठंडी चीजें खाते ही क्यों होता है तेज सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें इसके पीछे की साइंस

Kidney Stone Symptoms in Hindi: गर्मी में पथरी बनने की वजह हो सकता है साइलेंट डिहाइड्रेशन, डॉक्टर ने बताया रोजाना कितने लीटर पानी है जरूरी