स्वास्थ्य

Pineapple Juice Benefits: वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होता है अनानास का जूस, रहेंगी कई बीमारियां दूर

Pineapple Juice Benefits: अनानास के जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अनानास का जूस कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। अनानास का जूस वजन को कम करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2022, 10:21 AM IST
Pineapple Juice Benefits: वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होता है अनानास का जूस, रहेंगी कई बीमारियां दूर
Health benefits of pineapple juice for weight loss and immunity

Pineapple Juice Benefits: अनानास का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन अनानास की तरह ही इसके जूस भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। जी हां, अनानास के जूस का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अनानास के जूस में विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीज, बीटा-कैरोटिन, फॉलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। वजन कम करने के लिए अनानास के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये अर्थराइटिस के दर्द को भी कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं अनानास के जूस का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

अनानास के जूस पीने के फायदे

1. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए अनानास के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनानास के जूस में विटामिन सी और एंटी ओबेसिटी के गुण पाए जाते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अनानास के जूस पर सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: लौंग की चाय पीने से सेहत को मिलते है ये अद्भुत फायदे, सर्दी-खांसी को दूर करने में होता है फायदेमंद

2. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अनानास के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनानास के जूस में विटामिन सी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही ये शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद करते है।

3. अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में फायदेमंद
अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए अनानास के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनानास के जूस में विटामिन ए और बीटा-कैरोटिन के गुण पाए जाते हैं, जो अर्थराइटिस की तकलीफ को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी मौजूद होता हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: पपीता की तरह ही इसके पत्तों के जूस में है कमाल के फायदे, प्लेटलेट्स बढ़ाने में होता है मददगार

4. आंखों को स्वस्थ बनाने में फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए अनानास के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनानास के जूस में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
11 Aug 2022, 10:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत