स्वास्थ्य

Benefits of Potato: जानिए आलू के फायदे, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

Benefits of Potato: आलू खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। आलू के कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन, ग्लूकोज और एमिनो एसिड में बदल कर शरीर को तुरंत शक्ति देते हैं। आलू ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के साथ-साथ शरीर में तरल पदार्थ को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आलू के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है।

2 min read
Health benefits of Potato Aloo khane ke swasthya laabh

नई दिल्ली। Benefits of Potato: आलू खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये बीमारियों से बचाने में आपकी मदद करता है। आलू बहुत से पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। आलू में सबसे अधिक मात्रा में स्टॉर्च पाया जाता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसके अलावा आलू में मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक भी होते हैं। आलू खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, लेकिन इनमें कई औषधीय गुण भी होते हैं।

आलू ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के साथ-साथ शरीर में तरल पदार्थ को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आलू हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम भी करते हैं, उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करते हैं, त्वचा की रक्षा करते हैं, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को कम करते हैं, द्रव संतुलन बनाए रखते हैं और अनिद्रा को कम करते हैं। तो आइए जानते हैं आलू खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

आलू के फायदे

1. त्वचा के लिए फायदेमंद :

विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और ज़िंक जैसे खनिज त्वचा के लिए अच्छे हैं। इसके अलावा कच्चे आलू का गुदा, शहद के साथ मिक्स करके त्वचा और चेहरे को अच्छा बनाने के लिए काम कर सकता है। यह त्वचा पर मुहंसों और निशानों का इलाज करने में भी मदद करता है। यदि इसके गूदे को त्वचा के जले हुए हिस्से पर लगाया जाए तो यह बेहतर रूप से इलाज करता है। आलू के टुकड़े त्वचा को साफ और कोमल रखने के लिए खासकर कोहनी के आसपास और हाथों के पीछे के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

2. हृदय के लिए फायदेमंद :

हृदय स्वास्थ्य के लिए आलू फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एक रिसर्च में इस बात का जिक्र मिलता है कि शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का स्तर हृदय को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। वहीं, आलू कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है। यही नहीं, आलू विटामिन-बी और सी के अलावा ल्यूटिन व जेक्सैन्थिन जैसे कैरोटेनॉयड्स से भी समृद्ध होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

3. पाचन के लिए फायदेमंद :

अगर आपको गैस या पेट दर्द की शिकायत है तो आप आलू का सेवन करें, ये आपके पेट और गैस के लिए फायदेमंद हो सकता है। आलू में विटामिन-बी और विटामिन बी3 के तत्व पाए जाते हैं जो गैस की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं।

4. दिमाग के लिए फायदेमंद :

उबला हुआ आलू दिमाग के लिए अच्छा माना गया है। इसमें मौजूद विटामिन बी 6 सेरोटोनिन, डोलामिन आदि जैसे तत्व न्यूट्रांसमीटर्स को स्रावित करके मस्तिष्क की कार्यक्षमता और मनोदशा संबंधी विकारों का सुधार करता है।

5. इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद :

आलू में विटामिन, विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है। इसके अलावा आलू में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं।

Updated on:
24 Dec 2021 02:18 pm
Published on:
24 Dec 2021 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर