स्वास्थ्य

Raw Banana Benefits: कच्चा केला का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, पेट से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

Raw Banana Benefits: कच्चा केला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कच्चा केला कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कच्चा केला का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2022, 5:55 PM IST
Raw Banana Benefits: कच्चा केला का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, पेट से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर
Health benefits of Raw Banana Kaccha kela khane ke swasthya laabh

Raw Banana Benefits: कच्चा केला का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार से लाभ मिलता है। कच्चा केला में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही कच्चा केला में विटामिन सी, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। हार्ट के मरीजों के लिए कच्चा केला का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा कच्चा केला स्किन की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कच्चा केला सेवन करने के फायदे के बाद

कच्चा केला खाने के फायदे

1. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर बनाने के लिए कच्चा केला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चा केला में फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है बनाना शेक, एनर्जी बढ़ाने में होता है मददगार

2. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कच्चा केला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चा केला में पोटैशियम के गुण पाया जाता है, जो शरीर को फुर्तीला बनाने के साथ ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के रोजाना कच्चा केला का सेवन जरूर करें।

3. हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद
कच्चा केला का सेवन करना हार्ट के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चा केला में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही ये हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: उबले हुए काले चने खाने से सेहत को मिलते हैं अनेकों फायदे, आयरन की कमी को करें दूर

4. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कच्चा केला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चा केला में कैल्शियम के साथ कई पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कच्चा केला का सेवन जरूर करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 May 2022, 5:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स