स्वास्थ्य

Raw Turmeric Benefits For Skin: कच्ची हल्दी लगाने के फायदे, इसका इस्तेमाल करना त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है

Raw Turmeric Benefits For Skin: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कच्ची हल्दी में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। कच्ची हल्दी में सोराइसिस जैसे त्वचा संबंधि रोगों से बचाव के गुण होते हैं। इसके एंटीसेप्टीक गुण के कारण भारतीय संस्कृति में विवाह के पूर्व पूरे शरीर पर कच्ची हल्दी का उबटन लगाया जाता है।  
3 min read
• •
Updated: 25 Dec 2021, 12:07 PM IST
Raw Turmeric Benefits For Skin: कच्ची हल्दी लगाने के फायदे, इसका इस्तेमाल करना त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है
Health benefits of raw turmeric for skin

नई दिल्ली। Raw Turmeric Benefits For Skin: कच्ची हल्दी त्वचा के लिए के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। त्वचा के लिए कच्ची हल्दी के फायदे बहुत सारे हैं। आयुर्वेद में हल्दी को बहुत असरदार जड़ी-बूटी माना गया है। हल्दी का इस्तेमाल तमाम प्रकार की दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम समस्याओं के लिए हल्दी रामबाण मानी जाती है। हल्दी को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक कच्ची हल्दी के पेस्ट का इस्तेमाल कर आप स्किन से लेकर शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

कच्ची हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने का काम कर सकता है। कच्ची हल्दी का उपयोग त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखने में बहुत कारगर है। इसके एंटीसेप्टीक गुण के कारण भारतीय संस्कृति में विवाह के पूर्व पूरे शरीर पर कच्ची हल्दी का उबटन लगाया जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है और दाग-धब्बे हलके हो जाते हैं। आइए जानते हैं कच्ची हल्दी त्वचा के लिए किस प्रकार फायदेमंद होता है।

कच्ची हल्दी के फायदे

1. रुखी त्वचा के लिए फायदेमंद :

आप में से कई लोग अपनी ड्राई स्किन की वजह से काफी ज्यादा परेशान होते होंगे क्योंकि आपको ड्राई स्किन की वजह से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ता होगा। ऐसे में रूखी त्वचा के लिए कच्ची हल्दी किसी रामबाण इलाज से कम नहीं। दरअसल, कच्ची हल्दी में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो आपकी त्वचा में नमी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं। इसलिए आपको कच्ची हल्दी का पेस्ट एक बार तो जरूर आजमाना चाहिए।

2. चेहरे पर चमक के लिए फायदेमंद :

हल्दी का इस्तेमाल सौंदर्य आदि के लिए सदियों से किया जाता रहा है। आज भी ढेरों सौंदर्य पदार्थ जैसे क्रीम आदि को बनाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। कच्ची हल्दी भी चेहरे के लिए बहुत गुणकारी है। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है और दाग-धब्बे हलके हो जाते हैं।

3. झाइयांं और झुर्रियां हटाने के लिए फायदेमंद :

कच्ची हल्दी का इस्तेमाल चेहरे से झाइयां और झुर्रियां हटाने के लिए भी किया जा सकता है। इससे जुड़े एक शोध में इस बात का साफ तौर से जिक्र मिलता है कि कच्ची हल्दी में मौजूद करक्यूमिन, झुर्रियों से बचाव का काम कर सकता है। इसके अलावा, यह झाइयों से भी त्वचा को बचाने का काम कर सकता है। दरअसल, झाइयां त्वचा पर मौजूद वो छोटे-छोटे काले व भूरे दाग होते हैं, जो हाइपरपिगमेंटेशन के कारण सामने आते हैं। वहीं, कच्ची हल्दी का उपयोग हाइपरपिगमेंटेशन के प्रभाव को कम कर झाइयों से बचाव का काम कर सकता है।

4. डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए फायदेमंद :

चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए एक से दो चम्मद बेसन, कद्दूकस करी हुई कच्ची हल्दी लें और इसमें थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें फिर पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद मिलती है और आप अपनी त्वचा को ज्यादा चमकदार और स्वस्थ देख सकेंगे।

5. मुंहासों के लिए फायदेमंद :

अगर आपकी त्वचा पर बार-बार कील-मुंहासे हो जाते हैं और कई तरह की क्रीम, लोशन और ट्रीटमेंट करवाने के बाद भी कोई खास फायदा नहीं हो रहा तो वक्त आ गया है कि आप इन केमिकल वाले उपायों की जगह नैचरल नुस्खा अपनाएं जो है हल्दी। आमतौर पर ऑइली स्किन यानी तैलीय त्वचा में मुंहासों की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में हल्दी का यह प्राकृतिक फेस पैक मुंहासों की समस्या दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
25 Dec 2021, 12:07 PM IST
Published on: