29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Cashews: आइए जानते हैं काजू खाने के अद्भुत फायदे, जो बीमारियों से बचाव करने में आपकी मदद करता है

Benefits of Cashews: काजू खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। काजू में हड्डियों को मजबूत करने के लिए जरूरी न्यूट्रिटिव एलिमेंट्स मौजूद होते हैं। बच्चों को काजू जरुर खिलाएं। इससे उनकी याद करने की क्षमता तेज होगी। इसमें मैग्नीशियम होता जो मानसिक सेहत को बढ़ाता है। काजू को ब्लड प्रेशर बैलेंस करने के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 24 Dec 2021, 5:13 PM IST

Benefits of Cashews: आइए जानते हैं काजू के खाने अद्भुत फायदे, जो बीमारियों से बचाव करने में आपकी मदद करता है

Amazing health benefits of eating cashews

नई दिल्ली। Benefits of Cashews: काजू खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो आपको स्वस्थ रहने में आपकी मदद करता है। विटामिन ए, सी, बी6, कैल्शियम, फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन, पैटैशियम, प्रोटीन, जिंक, सोडियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर होता है काजू। ये सभी न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए भी आवश्यक होते हैं। बच्चों को काजू जरूर खिलाना चाहिए, ताकि उनकी हड्डियां बचपन से ही स्ट्रॉन्ग बनें। हड्डियों में होने वाली समस्या से भी आप परेशान नहीं होंगे। डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए काजू एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट होता है। काजू खाने से वजन भी कंट्रोल रहता है तो आइए जानता है काजू खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में।

यह भी पढ़े: आइए जानते है रोज सुबह खाली पेट 5 भीगे बादाम खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है

काजू खाने के फायदे

1. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद :

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक टाइप-2 डायबिटीज के शिकार लोगों को अपने आहार में काजू को शामिल करने से लाभ हो सकता है। काजू फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, यह पोषक तत्व ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में सहायक है। एक अध्ययन में पाया गया कि काजू का सेवन करने वालो में ब्लड शुगर को बढ़ाने वाले कारक कम पाए गए। काजू में फाइबर की मौजूदगी इसे डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद बनाती है।

2. हड्डियों के लिए फायदेमंद :

काजू में मैग्नीशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। काजू को डाइट में शामिल कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।

3. वजन कम करने के लिए फायदेमंद :

आम धारणा है कि काजू खाने से वजन बढ़ता है। इससे ठीक उलट, काजू आपका वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद मैग्निशियम फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को रेग्युलेट करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़े: आइए जानते है लौंग के पानी पीने के फायदे जो सेहत के लिए लाभदायक होता है

4. याददश्त बढ़ाने के लिए फायदेमंद :

जानकार बताते हैं कि काजू कॉपर, मैग्नीशियम और मैंगनीज का अच्छा स्त्रोत है। यह सभी खनिज पदार्थ आंखों के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं। खाली पेट काजू का सेवन करने से याददश्त बढ़ती है तथा हमारा मूड भी बेहतर होता है।

5. कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद :

काजू में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्निशियम, फॉसफोरस, पोटेशियम, सोडियम और जिंक होता है। इसके अलावा इसमें विटमिन सी और बी भी होता है। इसमें मोनोसैचरेटेड और पॉलिअनसैचरेटेड फैटी ऐसिड्स होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।