Health Tips: बादाम का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन,मिनरल और फाइबर कई सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
Health Tips: बादाम का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, इसके सेवन से हार्ट से लेकर किडनी तक कि सेहत को स्वस्थ बना के रखने में ये मदद करता है, लेकिन इसका सेवन गर्मियों में सूखे नहीं करना चाहिए क्योंकि ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। जैसे कि स्किन का लाल हो जाना, रैसज पड़ जाना आदि। बादाम कि तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों के मौसम में इसे ज्यादातर पानी में भिगो ही सेवन करना चाहिए। यदि आप बादाम का सेवन पानी में भिगो करते हैं तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
जानिए गर्मियों के मौसम में क्यों न करें सूख बादाम का सेवन
गर्मियों के मौसम में सूखे बादाम का सेवन इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, वहीं ज्यादा गर्म तासीर युक्त भोजन का सेवन कर लेते हैं तो फोड़े-फुन्सी, दाग, पेट में पथरी के जैसी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ज्यादा गर्म तासीर वाले खाने का सेवन नहीं करना चाहिए।
जानिए गर्म मौसम में भीगे बादाम के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में
- भीगे हुए बादाम के सेवन से व्यक्ति के पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती जाती हैं, इसमें ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखने में असरदार होते हैं।
-पीरियड्स के दौरान यदि पेट में ज्यादा दर्द रहता है तो भी भीगे हुए बादाम का सेवन दर्द से निजात दिलाने में मदद कर सकता है।
-बादाम विटामिन ए और विटामिन ई की मात्रा से भरपूर होता है, वहीं इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसका सेवन एंटी एजिंग की समस्या को दूर करता है।
-वेट को कम करना चाहते हैं तो आप नियमित रूप से भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें मोनोअनसेचुरेटेड फैट की मात्रा प्रचुर होती है, इसके सेवन से व्यक्ति का पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।
-रात में बादाम भिगोकर सुबह इनका सेवन ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।