स्वास्थ्य

Sunflower Seeds Benefits: सूरजमुखी के बीज दिल से लेकर हड्डियों तक को बनाते हैं मजबूत, जानिए इसके और भी फायदे

Sunflower Seeds Benefits: सूरजमुखी का बीज स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। सूरजमुखी के बीज सेवन करने से न सिर्फ आपको पोषक तत्‍व मिलते हैं बल्कि आप कई बीमारियों से दूर भी रहते हैं। यह ह्रदय को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। साथ ही, हड्डियों तक को मजबूत बनाता।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2022, 1:48 PM IST
Sunflower Seeds Benefits: सूरजमुखी के बीज दिल से लेकर हड्डियों तक को बनाते हैं मजबूत, जानिए इसके और भी फायदे
Health benefits of sunflower seeds for heart and bones

Sunflower Seeds Benefits: सूरजमुखी के बीज को सुपरफूड भी कहा जाता है। क्योंकि इसमें अषौधिय गुण पाए जाते है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में मददगार होते है। साथ ही, सूरजमुखी के बीज कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और कई अन्य पौष्टिक तत्वों से समृद्ध होते हैं। जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाने का काम कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीज में फ्लेवोनॉइड, पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड और विटामिन मौजूद होते हैं, जो ह्रदय संबंधी समस्याओं से बचाव करने का काम करते हैं। तो आइए जानते है सूरजमुखी के बीज के फायदे के बारे में

सूरजमुखी के बीज के फायदे

1. हृदय को स्वस्थ रखते
सूरजमुखी के बीजों में खासतौर पर विटामिन ई और खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं। सूरजमुखी के बीजों में फाइटोस्‍टरोल्‍स की उच्‍च मात्रा होती है। ये यौगिक हृदय को दुरुस्‍त रखने में मदद करता है। विटामिन ई एंटी-इंफ्लामेट्री गुण रखते हैं जो हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं। विटामिन ई युक्‍त आहार लेने से ह्रदय दुरुस्‍त रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट गुड़ खाने से मिलते है ये 5 जबरदस्त फायदे, पेट से जुड़ी समस्या होंगी दूर

2. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
आजकल हर कोई मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं रह पता है। क्योंकि बढ़ती उम्र का असर दिमाग पर भी पड़ता है, जिससे कई तरह की मस्तिष्क संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। ऐसे में सूरजमुखी के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीज में कैल्शियम व जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो मस्तिष्क विकास में लाभकारी हो सकते हैं।

3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता
अगर इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण आपको बार-बार सर्दी-जुखाम जैसी समस्या होती है, तो आपको सूरजमुखी के बीज का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद जिंक, सेलेनियम और अन्य पौष्टिक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और इंफ्लामेशन, संक्रमण आदि से लड़ने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: शहतूत खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, पेट संबंधी समस्याओं से दिलाता है राहत

4. हड्डियों को मजबूत बनाता
सूरजमुखी के बीज हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। सूरजमुखी में मैग्नीशियम के गुण अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो हड्डियों को लिए लाभदायक माने जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूत और जोड़ो के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Apr 2022, 1:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत