Benefits of Urad Dal: उड़द की दाल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। उड़द की दाल के कई सारे पौष्टिक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। उड़द की दाल का सेवन करने से हार्ट स्वस्थ रहता है।
Benefits of Urad Dal: उड़द की दाल का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में उड़द की दाल का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। उड़द की दाल में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन बी, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए उड़द की दाल का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं उड़द की दाल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
उड़द की दाल के फायदे
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए उड़द की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द की दाल में फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाया जाता है जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: करी का पत्ता आंखों की बढ़ाने और वजन को कम करने में होता है फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए उड़द की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द की दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। उड़द की दाल पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
कमजोरी को दूर करने में फायदेमंद
कमजोरी को दूर करने के लिए उड़द की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द की दाल में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में खून की कमी को दूर करता है।
यह भी पढ़े: सेब के सिरके से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उड़द की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द की दाल में कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से जोड़ों की दर्द से राहत मिलती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।