स्वास्थ्य

Healthy Foods For Children: बच्चों को बीमारियों से रखना चाहते हैं दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Healthy Foods For Children: आज के समय में ज्यादातर बच्चे हेल्दी फूड्स खाने के बजाय जंक फूड्स खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन जंक फूड्स उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं। ऐसे में आप बच्चों की डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2022, 3:07 PM IST
Healthy Foods For Children: बच्चों को बीमारियों से रखना चाहते हैं दूर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स
Healthy foods for children's daily diet

Healthy Foods For Children: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में माता पिता को अपने बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गलत खानपान की वजह से बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। क्योंकि आजकल के बच्चे हेल्दी फूड्स खाने से ज्यादा जंक फूड्स खाना बहुत पसंद करते हैं। जंक फूड्स जैसे- चिप्स, पॉप कॉर्न, नूडल्स, बिस्किट्स, नमकीन, इत्यादि चीजें खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं, जो कि इन्हें बीमार कर सकते हैं। ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वो अपने बच्चों को अनहेल्दी चीजों को खाने से रोके और उन्हें हेल्दी और टेस्टी फूड्स खिलाने की कोशिश करें। हेल्दी फूड्स खाने की वजह से बच्चे हमेशा स्वस्थ रहते हैं और बीमारियां इनसे दूर रहते हैं। तो आइए जानते हैं इन हेल्दी फूड्स के बारे में जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये फूड्स

दही और ड्राई फ्रूट्स
बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए उनकी डाइट में दही और ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करें। दही और ड्राई फ्रूट्स कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो बच्चों को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है। साथ ही दही में ड्राई फ्रूट्स डालकर खाना बच्चों को बहुत पसंद आएगा।
यह भी पढ़े: कीवी कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके अनगिनत फायदे

ओट्स
बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए उनकी डाइट में ओट्स को जरूर शामिल करें। ओट्स में मैग्‍नीशियम मौजूद होता है। ओट्स को दूध के साथ मिलाकर खाने से इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती हैं, जो बच्चों को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

चावल और बींस
बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए उनकी डाइट में चावल और बींस को जरूर शामिल करें। चावल और बींस में प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और मैग्‍नीशियम के गुण पाए जाते है, जो बच्चों को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही इससे बच्‍चों को भरपूर एनर्जी भी मिलती है। चावल में बींस डालकर आप इसे हेल्‍दी और टेस्‍टी डिश बना सकती है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट भीगे चना खाने के है कमाल के फायदे, पाचन संबंधी समस्याओें को करता है दूर

अंडा
बच्चों को बीमारियों से दूर रखने के लिए उनकी डाइट में अंडा को जरूर शामिल करें। अंडा में प्रोटीन, विटामिन डी, ओमेगा 3 फैटी एसिड और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो बच्चों को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही इससे बच्चों का दिमाग तेज होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
12 Jul 2022, 3:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगाने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह