स्वास्थ्य

Healthy Lungs Home Remedies: फेंफड़ें होंगे मजबूत तो नहीं होगी ऑक्सीजन लेने में दिक्कत, यह करें उपाय

इंसान के फेंफड़ें मजबूत होंगे तो उसे ऑक्सीजन लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इसलिए कुछ घरेलू उपाय करें। इनकी मदद से आप स्वस्थ भी रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2021, 12:45 PM IST
Feature image

Healthy lungs home remedies: किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है, उसके फेफड़े ठीक से काम करें। अगर फेफड़े स्वस्थ होंगे तो व्यक्ति भी स्वस्थ रहेगा। क्योंकि फेफड़े ही शरीर का ऐसा अंग है। जिसके माध्यम से पूरे शरीर को ऑक्सीजन सप्लाई होती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से अपने फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं।

यह तो सभी जानते हैं कि हर व्यक्ति ऑक्सीजन Oxygen ग्रहण करता है और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालता है। क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रदूषण के बीच सांस लेने पर फेंफड़ों में टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं।जिससे कई प्रकार की बीमारियां भी होती है। इसलिए हमें अपने फेफड़ों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय करने होंगे।

इन फलों क्या करें सेवन-

फेंफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आपको विटामिन सी युक्त प्रदार्थों का सेवन करना होगा। इसके लिए आप संतरा, मौसंबी, कीवी आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। यह आपके इम्यूनिटी सिस्टम को भी स्ट्रांग रखते है।

हल्दी, पिपरमेंट का करें उपयोग-

फेंफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए हमें एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हर्ब्स का उपयोग करना होगा। इसके लिए आप ओरिगेनो, हल्दी, पिपरमेंट आदि का उपयोग कर सकते हैं। यह आपके फेंफड़ों से विषाक्त पदार्थ निकालने का काम करते हैं। जिससे आपके फेंफड़े साफ और स्वस्थ रहेंगे।

योग और व्यायाम करें-

फेंफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। फेंफड़ों के लिए अनुलोम विलोम, कपालभाति आदि योग कर सकते हैं। इससे आपके फेफड़े स्वस्थ रहने के साथ ही आपको ऑक्सीजन लेने में भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इसी के साथ हल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

धूम्रपान से बचें-

यह तो सभी जानते हैं कि धूम्रपान करना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है। यह फेंफड़ों को खोखला कर देते हैं। इसलिए अगर आप धूम्रपान करते हैं। तो तुरंत छोड़ दें। इसी के साथ उन लोगों से भी दूरी बनाकर रखें जो धूम्रपान करते हैं। उन्हें भी धूम्रपान नहीं करने की सलाह दें। ताकि आपके आसपास का वातावरण भी साफ रहे और धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव से भी आप बच सके।

स्वच्छता और हरियाली का रखें ध्यान-

अपने घर के आस-पास और घर में साफ सफाई का ध्यान रखें। घर के आसपास और बाग बगीचे में पौधे लगाएं। इससे आप को साफ और स्वच्छ वातावरण मिलेगा और आपको प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत