कटनी. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी और अस्पताल में उपलब्ध इंतजाम के बीच घर पर इलाज ले रहे मरीजों को ऑक्सीजन लेवल एसपीओटू 92 तक की स्थिति में घर पर रहकर इलाज लेना चाहिए। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए योगाभ्यास और पेट बल लेटने सहित अन्य उपाय करने चाहिए। यह कहना है कटनी जिला अस्पताल में एक साल से ज्यादा समय कोविड-19 वार्ड प्रभारी डॉ. एसपी सोनी का।