
Home and Natural Remedies for Constipation: नई दिल्ली। कब्ज एक बहुत ही सामान्य बीमारी बन गई है जिसका उपचार कुछ आसान से उपाय आजमा कर किया जा सकता है। यदि आप इसको सीरियस लें और इसकी दवाई या इससे बचने वाले उपायों को सही से मानें। लेकिन यही कब्ज अगर ठीक ना हो और जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो शरीर के लिए बहुत अधिक हानिकारक हो सकती है।
कब्ज की समस्या तब होती है जब पेट से सारा बचा अवशेष पदार्थ बाहर नहीं निकल पाता और वह पेट में ही रह जाता है। ऐसे में हमारे शरीर के लिए बहुत सारी मुश्किल पैदा हो जाती हैं। जैसे कि भूख कम लगना,पेट में जलन होते रहना,उलटी आना, जी मिचलाना, शरीर में कैल्शियम और पोटैशियम की कमी हो जाना, पेट में दर्द बने रहना आदि।
यदि आपको भी इनमें से कुछ लक्षण हैं या आप कब्ज से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आये हैं जिन्हें अपनाकर आप पेट की समस्या को ठीक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कब्ज कैसे देता है बीमारियों को जन्म
1. इसबगोल- आप सभी ने पेट की समस्या से निजात पाने के लिए इसका इस्तेमाल जरूर करा होगा। यदि आपके पेट में दर्द हो या पेट से जुड़ी हुई कोई बीमारी हो तो इसबगोल फायदेमंद साबित हो सकता है। पर क्या आपको पता है कि यह कब्ज की समस्या को दूर करने में भी कारगर है। इसमें लैक्टिव, डाइयूरेटिक जैसे लाभदायक तत्त्व हैं जो पेट को ठंडक पहुंचाते हैं और पेट में होने वाले कब्ज की समस्या को दूर कर देते हैं। इसको खाने का सही तरीका यह है कि इसबगोल का पैकेट लें, रात को सोते समय उसको गुनगुने पानी में मिला कर पी लें। इसके सेवन कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है।
2. अमरुद- अमरुद में कई सारे ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो की पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। जैसे कि इसमें सोडियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हाजमा और पेट की सफाई के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। यदि आप दिन में 2 से 3 अमरूदों का प्रतिदिन सेवन करें तो ये पेट की समस्या के साथ-साथ शरीर में भी आराम पहुँचाता है।
3. मेथी- मेथी पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मेथी में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल जैसे तत्त्व होते हैं जो पेट की हर समस्या को ठीक करने में मदद करते हैं। इसको खाने का सही तरीका ये है कि थोड़ी सी मेथी लें और उसको गुनगुने पानी के साथ पी लें। ऐसा करने से पेट में कब्ज की समस्या दूर होती है।
यह भी पढ़ें- मेथी खाने के फायदे
4. मुलेठी- मुलेठी भी कब्ज के लिए लाभदायक होती है। इसमें ग्लिसराइज़िक एसिड के साथ-साथ सुक्रोज,रेजीन और स्टार्च भी पाए जाते हैं। जो पेट के खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल देता है। आप इसके पाउडर को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कब्ज दूर करने का इलाज