12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कब्ज: मिल गया कब्ज दूर करने का इलाज

बिगड़े खानपान ने कब्ज की परेशानी को बढ़ा दिया है

2 min read
Google source verification
kabj

permanent

जबलपुर। आजकल के खान पान से कई बीमारियां भी लोगों को मिल रही हैं। सेहत के प्रति जागरुकता होने के बावजूद खाने पीने की चीजों से लोगों को एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी बीमारियां होना आम बात हो गई है। देसी उपायों से खानपान से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। सबसे ज्यादा बिगड़े खानपान ने कब्ज की परेशानी को बढ़ा दिया है। कब्ज के चलते लोग काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कब्ज में अपनाएं ये देसी नुस्खे।

मुनक्का
रोजाना 6-7 मुनक्का रात को सोने से पहले खाने से कब्ज दूर होता है। सुबह उठने के बाद बिना कुछ खाए हुए 4-5 दाने काजू के और 4-5 दाने मुनक्का के साथ खाएं।
अंजीर
रोजना एक अंजीर रात को आधा कप पानी में भिगोकर, सुबह चबा चबाकर खाने और इसके पानी को पीने से कुछ ही दिन में कब्ज से राहत मिल जाती है।
इसबगोल
इसबगोल रोजाना लेने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। दूध या गरम पानी के साथ रात में सोते वक्त इसबगोल की भूसी लें।

कीवी
कीवी की हरे रंग की त्वचा कब्ज में राहत देती है। कीवी खाने से आंतों की सक्रियता को बढ़ावा मिलती है। एक दिन में दो कीवी खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
किशमिश
किशमिश पानी में 3 घंटे भिगो दें। फिर इसके बाद किशमिश को पानी से निकालकर खा लीजिए। इसे खाने से कब्ज दूर होता है।
शहद
रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर नियमित रूप से पीने से कब्ज दूर हो जाता है।
त्रिफला
20 ग्राम त्रिफला रात को एक लीटर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठने के बाद त्रिफला को छानकर उस पानी को पी लीजिए।