
बारिश के मौसम में कई बार पसीना आने के बाद जब अचानक बारिश के संपर्क में आते हैं। तो हमें भीगना ही पड़ता है। ऐसे में स्किन पर रैशेज और खुजली हो जाती है। चूंकि गर्मी के कारण पसीने से बैक्टीरिया पनपते हैं और त्वचा पर खुजली होने लगती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
दरअसल, गर्मी के मौसम में जब आप पसीने को रोकने के लिए पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। तो पाउडर स्किन के पोर्स को बंद कर देता है। जिससे पसीना तो रुक जाता है। लेकिन रोम छिद्र बंद हो जाने के कारण कई प्रकार की समस्याएं होती है। जिसे नेचुरल तरीके से ठीक किया जा सकता है। आइए खुजली होने पर अपनाए जाने वाले घरेलू नुस्खे के बारे में बताते हैं।
नींबू का रस और बेकिंग सोडा का उपयोग करें-
शरीर पर खुजली चलने के कारण काफी समस्या होती है। इसलिए आप नहाने से पहले एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नीबू का रस डालकर पेस्ट बना लें और इसे अच्छी तरह अपनी स्किन पर लगाएं। इसे करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर नहा ले। ऐसा रोजाना करने से आपको खुजली की समस्या से निजात मिल सकती है।
चंदन लगाएं -
चंदन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और आप चाहे तो बाजार में मिलने वाले चंदन की अपेक्षा चंदन की लकड़ी को घीसकर चंदन निकालें। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। इसमें आप गुलाब जल भी मिला सकते हैं और इसे त्वचा पर लगाने से खुजली के साथ ही गर्मी से भी निजात मिलेगी।
यह भी पढ़ें - आंखें लाल होती है तो घर में करें यह उपाय।
नीम का पेस्ट लगाएं -
नीम स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह anti-bacterial गुणों से भरपूर होता है। इस कारण खुजली से राहत पाने के लिए आप नीम के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसे पीसकर आप प्रभावित जगह पर लगाएं। जिससे काफी आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें - चने का बेसन पोषक तत्वों से भरपूर, जाने इसके फायदे।
नारियल का तेल लगाएं-
नारियल का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी इन्फ्लामेशन और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो इस स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह नरिश करने के साथ-साथ त्वचा पर होने वाले इन्फेक्शन को भी ठीक करता है। बरसात के मौसम में अगर आपको खुजली चल रही है। तो नहाते समय आप नारियल के तेल से मालिश करें और प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे जल्दी आपको खुजली से निजात मिलेगी।