स्वास्थ्य

Red Eyes : आंखें लाल होती है तो घर में करें यह उपाय, निश्चित मिलेगा मिनटों में आराम

Red Eyes : आंखों का लाल होना अच्छी बात नहीं है। आंखें लाल होने के कारण हमें कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 12:09 PM IST
Eyes Light Tips
Eyes Light Tips

आंखें शरीर का बहुत नाजुक और महत्वपूर्ण अंग है। आंखों में जरा सा कुछ चले जाने या टीवी, मोबाइल, लैपटॉप के अत्यधिक उपयोग से भी आंखें लाल होने की समस्या होती है। आंखें लाल होने की समस्या को जल्दी दूर करना चाहिए। अन्यथा यह समस्या आंखों पर भी अपना प्रभाव डालती है। इस कारण आप कुछ घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

खीरे का उपयोग करें-

आंखें लाल होने और सूजन आने पर आप खीरे का उपयोग कर सकते हैं। खीरे की गोल स्लाइस काटकर उसे आंखों पर रखें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की सूजन जलन और लालपन खत्म होता है।

टी बैग का उपयोग करें -

आंखों की सूजन और लाल पन दूर करने के लिए आप टी बैग का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले टी बेग आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसको आंखों पर रखें। इससे बहुत आराम मिलेगा और आंखों भी जल्दी नॉर्मल होगी।

भरपूर पानी पिए

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूरी होता है। भरपूर मात्रा में पानी पीने से आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। तो किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। आंखों में भी जलन लालपन आदि नहीं होगा।

कम करें स्क्रीन का उपयोग-

आप मोबाइल लैपटॉप या टीवी के सामने अधिक देर तक बैठे रहते हैं। तो उससे भी इस प्रकार की समस्या होती है। क्योंकि उसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है। इसलिए जितना उपयोग हो उतना ही स्क्रीन के सामने बैठना चाहिए।

आंखों को ठंडक प्रदान करें-

फिलहाल अधिकतर लोग वर्क एट होम के तहत घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अधिक समय मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर देना पड़ता है ।लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब काम खत्म हो जाए तो फिर इन चीजों के संपर्क में नहीं रहे। काम पूरा होने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। आंखों पर भी पानी के कुछ छीटें डालें। इससे आंखों को राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें