स्वास्थ्य

Vomiting problem : उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए घर में करें यह उपाय

Vomiting problem: खानपान में थोड़ी सी लापरवाही के कारण उल्टी की समस्या हो जाती है। लेकिन कई बार अधिक उल्टी होने पर उसका तुरंत उपचार करना भी जरूरी है। इसलिए आप यह घरेलू उपाय कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2021, 7:20 PM IST
Vomiting problem
Vomiting problem

जब हमारे पेट में कोई अवांछित या संक्रमित चीज चली जाती है। तो उस समय उल्टी की समस्या होती है। क्योंकि शरीर में उसे पचाने की क्षमता नहीं होती है और वह बाहर फेंक देता है। अगर आपको भी इसी प्रकार की समस्या बार-बार होती है। तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। क्योंकि अधिक उल्टी होने से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है और शरीर कमजोर हो जाता है।

दरअसल, कई बार गर्भावस्था और कई बार भोजन में गलत चीज या आवश्यकता से अधिक खा लेने पर उल्टी की समस्या हो जाती है। लेकिन बार-बार उल्टी होना हमें कमजोर बनाता है। इसलिए आप इसका तुरंत घरेलू उपचार कर उल्टी को रोके। क्योंकि जब भी उल्टी होती है। उससे पहले जी मचलने लगता है। तभी आप यह उपाय करें। तो आपको तुरंत आराम मिलेगा।

हरी इलायची का सेवन करें-

हरी इलायची का सेवन उल्टी से बचने के लिए फायदेमंद होता है। यह उल्टी की समस्या को ठीक करने के लिए मददगार रहती है। आपको मतली आती है। तो आप एक इलायची को चबा सकते हैं। इसे शहद के साथ भी ले सकते हैं। या फिर एक कटोरी में थोड़ा-सा शहद, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और उसका सेवन करें। इससे उल्टी रुक जाएगी।

सौंफ का सेवन करें-

सौंफ का सेवन वैसे तो अधिकतर लोग भोजन करने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। लेकिन इससे उल्टी की समस्या को भी रोका जा सकता है। यह आपके मुंह का स्वाद भी बेहतर कर देती है। जब आपको लगे कि उल्टी आ सकती है। या जी घबराने लगे, मचलने लगे तो आप सौंफ का सेवन करें।

नींबू का रस पीए-

नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं। जो उल्टी को रोकने में सहायता करते हैं। आप एक गिलास पानी में ताजा नींबू काटकर निचोड़े।आप इसे मीठा पीना चाहते हैं तो शायद मिला लें।इसका सेवन करने से उल्टी रुकेगी।

लौंग का सेवन करें -

आपको उल्टी की समस्या से राहत दिलाने के लिए लौंग बहुत फायदेमंद होती है। आप लौंग के कुछ टुकड़े मुंह में डालकर चबाएं। इससे उल्टी से बचाव होगा। इसी के साथ आप एक गिलास पानी में एक चम्मच लौंग उबालें और इस पानी को पीने से भी उल्टी की समस्या से राहत मिलेगी।

अदरक का सेवन करें -

उल्टी की समस्या से निजात दिलाने में अदरक भी मददगार होता है। आप एक कप अदरक की चाय पी सकते हैं या आप चाय नहीं पीते हैं। तो थोड़ा अदरक को कूटकर उसे एक कप पानी में उबालकर पीएं। इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी।

नमक शक्कर का पानी पीएं-

उल्टी रोकने के लिए सबसे प्राचीन उपाय नमक और शक्कर का पानी है। क्योंकि कई बार शरीर में लवणों के असंतुलन के कारण उल्टी होती है। इसलिए एक गिलास पानी में थोड़ा शक्कर और थोड़ा नमक डालें। इससे अच्छी तरह घोलकर पी लें। इससे आपको उल्टी की समस्या नहीं होगी। और शरीर में पानी की कमी भी नहीं रहेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें