30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pink Lips Tips : रूखे और फ़टे होंठों को इस तरह बनाए मुलायम और गुलाबी

Pink Lips Tips : अगर आप अपने रूखे और बेजान फटे होठों को मुलायम और गुलाबी बनाना चाहती है। तो आज से ही यह घरेलू उपाय शुरू करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Aug 2021, 5:55 PM IST

Pink Lips Tips

Pink Lips Tips

कई महिलाओं और युवतियों के होंठ रूखे और फटे होते हैं। जिसके कारण उनकी खूबसूरती भी प्रभावित होती है। अगर आपके होंठ भी इसी प्रकार हैं। तो आप उन्हें मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए यह घरेलू उपाय अपना सकती हैं।

महिलाओं की खूबसूरती में उनके होंठ भी सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। फटे होंठ आपकी खूबसूरती को प्रभावित करते हैं। इसलिए आपके होंठ हमेशा गुलाबी और मुलायम नजर आएं। इसके लिए आप यह घरेलू उपाय कर सकती हैं।

हल्दी का उपयोग करें-

फटे होंठों को स्वस्थ रखने और गुलाबी बनाने के लिए आप दो चुटकी हल्दी को चौथाई चम्मच दूध में मिलाकर होंठों पर लगाएं। यह काम रोजाना रात को सोने से पहले करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। अगर आप कच्ची हल्दी को पीसकर उपयोग करते हैं। तो और भी जल्दी आराम होगा।क्योंकि बाजार की हल्दी शुद्धता पर खरी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें - दांतों की सड़न रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

बादाम का तेल -

होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए रात को सोने से पहले अपने होठों पर बादाम का तेल लगाएं और उन्हें 5 मिनट तक उंगली से मसाज करें। इससे होंठों के अंदर नमी पहुंचेगी और होठों की स्कीन मुलायम होगी। डेड स्किन भी हट जाएगी।

यह भी पढ़ें - बदन दर्द से परेशान हो गए हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय।

नारियल का तेल लगाएं-

नारियल के तेल का उपयोग फटे होठों पर करने से आपको बहुत फायदा होगा। आप दिन में अगर दो तीन बार नारियल का तेल लगाते हैं। तो इससे आपके होंठ बहुत जल्दी मुलायम हो जाएंगे। उनका रूखापन भी दूर होगा। रात को सोने से पहले भी नारियल का तेल होठों पर लगाकर सोने से फायदा होगा।

यह भी पढ़ें - बार-बार बदलते मूड को इस तरह करें कंट्रोल।

चीनी और शहद लगाएं-

अपने होठों को गुलाबी और मुलायम बनाने के लिए आप दो चुटकी शक्कर में दो बूंद शहद मिलाकर होठों पर स्क्रब की तरह लगाएं। इससे होठों से निकलने वाली डेट स्कीन भी दूर हो जाएगी और आपके होंठ भी मुलायम और गुलाबी होंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल