
बवासीर के कारण व्यक्ति को मल त्याग करते समय काफी दर्द, जलन और परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस दौरान मल क्षेत्र पर दबाव पड़ने के कारण बवासीर बढ़ जाता है और कई बार ब्लड निकलने लगता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।
-अनार के छिलके को पानी में डालकर उबालें और इस पानी को छानकर रख लें। इसे दिन में दो से तीन बार पीएं। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी।
-रात को 4 अंजीर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर दो अंजीर पानी के साथ पी ले। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी।
-बवासीर के दर्द से राहत पाने के लिए आप मूली के रस का सेवन दिन में 2 बार करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। शुरुआत में आप एक चौथाई कब पिए, फिर धीरे-धीरे रस की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - आंखें लाल होती है तो घर में करें यह उपाय।
-छाछ का सेवन करने से भी बवासीर के कारण होने वाला दर्द कम हो जाता है। इसके लिए आप छाछ में सेंधा नमक, अदरक और काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।
-बाबासीर के कारण होने वाली ब्लडिंग से राहत पाने के लिए आप एक चम्मच सरसों के दाने का पाउडर और एक कप बकरी के दूध में शक्कर मिलाकर सुबह सुबह खाली पेट पीए। इससे काफी राहत मिलेगी।
-सूखे आम के बीज का पाउडर बनाकर रखें और दो चम्मच पाउडर को शहद में मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करें। तो इससे आपको बवासीर के दर्द से राहत मिलेगी।
-बवासीर के दर्द को कम करने के लिए आप एक पके हुए केले को मैश करके दूध में मिलाएं और इस मिश्रण को तीन चार बार पीएं। आप को काफी राहत महसूस होगी।
-जामुन का सेवन भी बवासीर में काफी राहत प्रदान करता है। आप सुबह खाली पेट एक मुट्ठी जामुन थोड़ा सा नमक मिलाकर खाएं। इससे दर्द और अन्य समस्या से राहत मिलेगी।
-शलजम की सब्जी का सेवन भी बवासीर के दौरान काफी राहत देता है। इसी के साथ गाजर, पालक और शलजम के पत्तों का रस भी इस समस्या में फायदेमंद होता है।
-करेले के पत्तों के रस में थोड़ी छाछ मिलाकर पीने से भी काफी आराम होता है।
-हल्दी का सेवन करने से भी इस समस्या में आराम होता है। आप एक चम्मच पिसी हुई ताजा हल्दी का सेवन करें। इसी के साथ नारियल को प्रभावित जगह पर लगाने से जलन और खुजली की समस्या से भी राहत मिलती है।
-कच्चे कूटे हुए प्याज में 2 बड़े चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से भी काफी राहत महसूस होती है।