स्वास्थ्य

body pain home remedies :- बदन दर्द को दूर करने ऐसे करें अदरक, एप्पल और सरसों का इस्तेमाल

body pain home remedies :- बदन दर्द होने के कारण व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप इसे कुछ घरेलू उपाय से दूर कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2021, 4:30 PM IST
body pain
body pain

लगातार काम करने, एक जगह बैठकर काम करने, परिश्रम नहीं करने, कमजोरी आदि कारणों से Body Pain होता है। कई लोगों को कमर और पीठ में भी दर्द होता है तो कई लोगों को पूरे शरीर में दर्द की समस्या होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय का सहारा ले सकते हैं।

शहद और एप्पल विनेगर का उपयोग करें-

शरीर में दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच एप्पल विनेगर पाउडर और एक चम्मच शहद डालकर पीएं, इससे आपको दर्द और सूजन दोनों से राहत मिलेगी। क्योंकि विनेगर में एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। जो दर्द से राहत दिलाने में काफी मदद करते हैं।

अदरक का पानी पीएं-

अदरक में एंटी इंफ्लेमेट्री गुण के साथ ही एनाल्जेसिक गुण होते है। इससे बदन दर्द में काफी राहत मिलती है। इसलिए आप थोड़ा अदरक कूटकर उसे पानी में उबालें, जब वह अच्छे से उबल जाए तो आप छानकर इसका सेवन करें, आप चाहे तो अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। क्योंकि अदरक हर प्रकार से आपके दर्द को दूर करेगा।

सरसों के तेल से करें मालिश-

सरसों का तेल रक्त संचार बढ़ाने में काफी मददगार होता है। इसलिए अगर आपको बैठक का काम अधिक रहता है। परिश्रम कम करते हैं तो सरसों के तेल का इस्तेमाल कर मालिश करें, इसके लिए पहले सरसों के तेल को अच्छे से गर्म करें, फिर इसे गुनगुना होने पर मालिश करें, इससे दर्द और सूजन से राहत मिलेगी। मालिश करने के आधे से पौन घंटे बाद नहाएं।

सेंधा नमक का सिकाव करें-

सेंधा नमक में एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इस कारण यह दर्द से निजात दिलाने में काफी फायदेमंद होता है। आप बाथ टब में करीब दो कप सेंधा नमक डालकर इसमें करीब आधे घंटे तक रहें, इससे आपके शरीर की अच्छे से सिकाई हो जाएगी। आप अपने आप दर्द रहित महसूस करेंगे।

विटामिन युक्त भोजन करें-

कभी कभी कमजोरी के कारण भी शरीर में दर्द और थकान रहती है। इसलिए आप प्रोटीन विटामिन से भरपूर भोजन करें, जिसमें हरी सब्जियों, सलाद, दाल, चावल आदि का सेवन करने से आपको पोषण भी मिलेगा और दर्द से भी निजात मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
2 Jun 2021, 4:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस