स्वास्थ्य

Blocked Nose And Throat : बंद नाक और गले को खोलने के लिए घर में करें यह उपाय

Blocked nose and throat : मौसम में बदलाव सहित अन्य कारणों की वजह से कई बार हमारी नाक बंद हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 5:29 PM IST
Blocked Nose And Throat
Blocked Nose And Throat

मौसम में बदलाव आने से कई बार नाक और गले से संबंधित समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति अपने मन से भी कई प्रकार के उपाय शुरू कर देते हैं। कई प्रकार की दवाइयां भी लेना चालू कर देते हैं। जबकि बंद नाक और गले की समस्या से कुछ घरेलू उपाय से भी निजात पाई जा सकती है।

ग्रीन टी ओर काढ़ा पीएं -

बंद नाक और गले से संबंधित समस्या है। तो आप गर्म लिक्विड प्रदार्थ का सेवन करें। इसके लिए आप हल्का गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। इसी के साथ अदरक की चाय, ग्रीन टी, ब्लेक टी और काढ़ा जैसी चीजों का सेवन करें। इससे आपको मौसम में आए बदलाव के कारण होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

काली मिर्च और शहद का सेवन -

नाक और गले से संबंधित समस्या से निजात पाने के लिए आप काली मिर्च और शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में दो-तीन चुटकी पिसी हुई कालीमिर्च मिलाएं और सोने से पहले इसे चाटते हुए सेवन करें। इसे धीरे-धीरे चाटते रहने से आपको काफी फायदा होगा। इस मिश्रण का दिन में 2 बार सेवन करना चाहिए।

भाप ले-

नाक बंद होने की समस्या है तो आप विक्स डालकर गर्म पानी की भाप ले सकते हैं। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी। इससे बंद नाक और गले की समस्या से भी निजात मिलेगी।

लहसुन को करें डाइट में शामिल-

बारिश के मौसम में लहसुन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आप चाहे तो लहसुन की कच्ची कली का भी सेवन कर सकते हैं या फिर सब्जी आदि में भी इसका उपयोग कर सकते हैं। लहसुन की चटनी भी बनाकर खाने से आपको छोटी मोटी समस्या से निजात मिलेगी।

दूध और अदरक का सेवन-

सर्दी-जुकाम, नाक बंद आदि स्थिति होने पर आप दूध गर्म करके उसमें अदरक डालकर पकाएं। इसमें हल्दी भी डाल सकते हैं। इससे आपको सर्दी जुकाम और बंद नाक की समस्या से राहत मिलेगी। गले से संबंधित समस्या का भी तुरंत हल हो जाएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 Jul 2021, 5:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें