स्वास्थ्य

पीसीओडी में हार्मोन का संतुलन बिगड़ता, खुश रहें व तनाव से बचें

सवाल-कुछ समय से बदबूदार डिस्चार्ज हो रहा है। पेट में हल्का दर्द भी रहता है। इलाज भी बताइए? कई महिला पाठक

less than 1 minute read
Jul 22, 2020
पीसीओडी में हार्मोन का संतुलन बिगड़ता, खुश रहें व तनाव से बचें
पीसीओडी में हार्मोन का संतुलन बिगड़ता, खुश रहें व तनाव से बचें

सवाल-कुछ समय से बदबूदार डिस्चार्ज हो रहा है। पेट में हल्का दर्द भी रहता है। इलाज भी बताइए? कई महिला पाठक
जवाब-संभवत: ये पैल्विक इंफेक्शन के लक्षण हैं। इसे पैल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज कहते हैं। इसमें हाइजीन का विशेष ध्यान रखें। गंदगी होने पर संक्रमण हो जाता है। डॉक्टर को दिखाकर इसकी जांच करवाएं कि बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन है। उसी आधार पर इलाज दिया जाता है। इससे अंगों में सूजन आ जाती है। अगर समस्या गंभीर नहीं है तो दो सप्ताह के इलाज में आराम मिलता है। इलाज में देरी से परेशानी बढ़ सकती है।
सवाल- मेरी उम्र 26 वर्ष है, पीसीओडी की समस्या है। काफी कोशिश के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है। क्या करें? एक महिला पाठक
जवाब-पीसीओडी कोई बीमारी नहीं है। इसमें कई समस्याएं हो सकती हैं। शरीर का मेटाबोलिज्म बिगडऩे से वजन कम नहीं होता है। इसके लिए कुछ जांचें जरूरी होती हैं। गर्भधारण करने में भी समस्या हो सकती है। अगर वजन कम नहीं हो रहा है तो सबसे पहले थायरॉइड की जांच करवाएंं। डायबिटीज की भी आशंका रहती है। मीठी व चिकनाई वाली चीजें न खाएं। थायरॉइड में पत्तागोभी खाने से बचें। नियमित योग-व्यायाम करें। तनाव वाले काम न करें। इससे हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है। हमेशा खुश रहें।
एक्सपर्ट: डॉ. सुनिला खंडेलवाल व डॉ. मेघा एस. शास्त्री, स्त्री रोग विशेषज्ञ

Published on:
22 Jul 2020 08:22 pm