स्वास्थ्य

Dental Braces : टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करने के ल‍िए तार लगवाना कितना सुरक्षित है? जान लीजिए सच्चाई

Dental Braces : आजकल टेढ़े-मेढ़े दांतों को ठीक करने के लिए तार बंधवाना आम बात हो गई है। लेकिन क्या ये बच्चों के लिए भी उतना ही सुरक्षित है जितना की वयस्कों के लिए ? क्या ब्रेसेस लगाने के बाद अपना पसंदीदा भोजन नहीं खा सकते या
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2023, 4:42 PM IST
teeth-braces.jpg
Dental Braces

Dental Braces : आजकल टेढ़े-मेढ़े दांतों को ठीक करने के लिए तार बंधवाना आम बात हो गई है। लेकिन क्या ये बच्चों के लिए भी उतना ही सुरक्षित है जितना की वयस्कों के लिए ? क्या ब्रेसेस (teeth braces) लगाने के बाद अपना पसंदीदा भोजन नहीं खा सकते या नहीं? आपको बता दें कि टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करने के लिए दांतों में तार लगाया जाता है। जिसे ब्रेसेस (Braces) कहा जाता है।

दांतों को एक लाइन में लाकर सीधा करने के लिए अक्‍सर दांत के डॉक्टर तार यानी ब्रेसेस की सहायता से दांतो को बांध देते हैं। लेक‍िन लोगों बीच दांतों में ब्रेसेस लगाने को लेकर कई तरह की गलत जानकारी फैली हुई है। जिसे अक्‍सर लोग सच मान लेते हैं। आइए जानते हैं क‍ि दांतों में ब्रेसेस लगाने को लेकर सच क्या है।

यह भी पढ़े-apple cider vinegar से भी ज्‍यादा पॉवरफुल है इस फल का सिरका, पीरियड क्रैम्‍पस और बढे हुए वजन को कर देता है गायब

झूट : ब्रेसेस की लगाने के बाद से बोलने में दिक्‍कत होती है

सच : अगर किसी के दांत टेढ़े-मेढ़े हैं और एक सीध में नहीं हैं या आगे की ओर ज्‍यादा निकले हुए हैं तो उन लोगों को दांतों में ब्रेसेस लगवाने से बहुत फायदा होता है। इसी के साथ ही दांतों में तार लगवाने के बाद व्‍यक्‍ति की खाना चबाने की क्षमता बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। यहां तक की अगर किसी को बोलने में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती थी तो वो परेशानी भी दूर हो जाती है। ब्रश करने भी आसान हो जाता है।


झूट : दांतों में तार लगवाने से कैविटी और दांतों की समस्‍या बढ़ जाती है?

सच : ये बात एकदम झूट है कि दांतों में तार लगवाने से कैविटी की समस्या बढ़ जाती है और दांतों में दर्द भी होता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस तरह की कोई भी समस्या नहीं आती है बल्कि इससे जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। दांतों को पीसने की आदत है तो वो भी दूर होती है।

यह भी पढ़े-Pomegranate Benefits: डायबिटीज, हार्ट और सूजन संबंधी बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज है अनार , जानें इसके अन्य फायदे

झूट : क्या दांतों में तार लगवाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है ?

सच :आमतौर पर तार लगवाने के बाद कोई समस्या नहीं होती है लेकिन फिर भी इसके कुछ जोखिम कारक नहीं मौजूद हैं। तार की वजह से दांतों के ऊपर थोड़ी जगह बन जाती है जिसमें कभी कभी खाना फंस जाता है। अगर फंसे हुए खाने को नहीं निकाला जाए तो इससे दांतों पर सफेद रंग के धब्‍बे पड़ सकते हैं जिन्‍हें साफ कर पाना बहुत मुश्किल होता है। दांतों में खाना फंसने की वजह से दांतों में सड़न का भी खतरा रहता है।

यह भी पढ़े-Eye Flu Symptoms: तेजी से बढ़ने लगा है आई फ्लू फैलने का खतरा, जानिए आई फ्लू के लक्षण और उपचार

झूट : दांतों में तार लगाने के बाद सख्‍त चीजें खा सकते हैं?

सच : दांतों में ब्रेसेस लगवाने के बाद आपको बहुत ज्यादा सख्‍त चीजें खाने से बचना चाहिए। जैसे कि बादाम, अखरोट , गाजर , मक्का आदि। अगर इन चीजों पर अधिक जोर लगाएंगे तो दांतों के टूटने का खतरा रहता है। ब्रेसेस लगवाने के बाद आपको टाइम टू टाइम डेंटिस्‍ट के पास चेकअप करवाने जाते रहना चाहिए। इससे दांत और मसूड़े दोनों स्‍वस्‍थ रहते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस