स्वास्थ्य

Mental Health Tips: मेंटल हेल्थ की समस्या से राहत पाने के लिए बस रखें, इन 4 बातों का ध्यान

Mental Health Tips: आजकल की भागदौड़ की जिंदगी की वजह से मेंटल हेल्थ की समस्या से परेशान रहते हैं। आजकल के व्यस्त समय में हम अपना ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिससे हमारे सेहत के साथ साथ हमारे मानसिक सेहत पर भी पड़ता है।

2 min read
How to maintain physical and mental health

Mental Health Tips: आजकल की बिजी लाइफ और भागदौड़ वाली जिंदगी में हम खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाते और जिसका बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। साथ ही हमारी मानसिक सेहत पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसकी वजह से कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए हमें खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। हमें अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए। साथ ही कुछ ऐसे बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे मानसिक तनाव दूर हो सके। हम आपको कुछ ऐसे बातें बताने जा रहे हैं, जो मेंटल हेल्थ की समस्या को दूर करने में मदद करेंगे। जानते हैं इन खास बातों के बारे में

रखें इन 4 बातों का ध्यान

1. ज्यादा सोचने से बचें
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा सोचने से बचें। ज्यादा समय तक सोचना मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है। ज्यादा सोचने की वजह से आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ता है। आप नियमित रूप से ध्यान करें, जिससे आपकी मेंटल हेल्थ समय के साथ सही हो सकती है।
यह भी पढ़े: लाइम बीमारी क्या हैं? जानें इसके लक्षण और किन कारणों से होती है डिजीज

2. रोज मेडिटेशन करें
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन करें। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मेडिटेशन काफी मदद करता है। साथी शारीरिक स्वास्थ्य भी सही रहता है। रोजाना 20 मिनट तक मेडिटेशन करने से दिमाग शांत रहता है।

3. फोन का इस्तेमाल कम करें
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए फोन का इस्तेमाल कम करें। फोन का इस्तेमाल करने से ज्यादातर लोग मेंटल हेल्थ का शिकार हो जाते हैं। इसलिए जरूरत पड़ने पर ही फोन का इस्तेमाल करें और बुक रीडिंग करें।
यह भी पढ़े: क्या आपको ऑफिस में काम करते वक्त लगता है भूख, तो करें इन हेल्दी स्नैक्स का सेवन

4. नींद पर्याप्त लें
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नींद पर्याप्त मात्रा में लें। स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे के लिए पूरी करनी चाहिए। नींद पूरी न होने पर इसका बुरा असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता है। नींद का पूरा होना बहुत ज्यादा जरूरी है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
24 May 2022 04:51 pm
Published on:
24 May 2022 04:50 pm
Also Read
View All