स्वास्थ्य

HPV Vaccine : सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, 9 से 26 साल के लड़कों के लिए भी HPV वैक्सीन जरूरी

HPV Vaccine : क्या आप जानते हैं कि HPV सिर्फ लड़कियों को ही नहीं लड़कों को भी कैंसर दे सकता है? 'कॉनकर एचपीवी एंड कैंसर कॉन्क्लेव 2025' में एक्सपर्ट्स ने साफ किया कि HPV वैक्सीन केवल लड़कियों के लिए नहीं है 9 से 26 साल के लड़कों को भी इसे जरूर लगवाना चाहिए।
3 min read
• •
Updated: 30 Jun 2025, 9:54 AM IST
HPV vaccine for girls and boys
HPV vaccine for girls and boys : 9 से 26 साल के लड़कों के लिए भी HPV वैक्सीन जरूरी (फोटो सोर्स : Freepik)

HPV Vaccine : नागपुर से एक कमाल की बात सामने आई है जिसे सुनकर शायद आप चौंक जाएंगे। क्या आपको पता है कि ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, लड़कों को भी कई तरह के कैंसर दे सकता है? ये बिल्कुल सच है! हाल ही में, 'कॉनकर एचपीवी एंड कैंसर कॉन्क्लेव 2025' में एक जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ और टीकाकरण एक्सपर्ट ने ये बात खुलकर बताई। उन्होंने साफ-साफ कहा, एचपीवी वैक्सीन (HPV Vaccine for Girls) केवल लड़कियों के लिए नहीं बनी है। 9 से 26 साल के लड़कों को भी इसे जरूर लगवाना चाहिए।

सिर्फ सर्वाइकल कैंसर नहीं और भी बड़े खतरे हैं

हम में से ज्यादातर लोग HPV का नाम सुनते ही सिर्फ सर्वाइकल कैंसर के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन एक्सपर्ट ने बताया कि ये वायरस और भी कई तरह के कैंसर का कारण बन सकता है। महिलाओं में ये सर्वाइकल, योनि, भग (Vulva), गुदा (Anus) और गले (Oropharynx) का कैंसर कर सकता है। और पुरुषों में? ये लिंग (Penis), गुदा और गले के कैंसर से जुड़ा हुआ है। ये आंकड़े सच में डराने वाले हैं और इनसे बचना बेहद जरूरी है।

HPV Vaccine : 100% सुरक्षा पक्की

खुशखबरी ये है कि एचपीवी का टीका अगर सही तरीके से लगवाया जाए तो ये आपको इन कैंसरों से लगभग 100% सुरक्षा दे सकता है! एक्सपर्ट्स ने बार-बार कहा कि ये वैक्सीन किसी जीवनरक्षक कवच से कम नहीं है जो हमें इन जानलेवा बीमारियों से बचा सकता है।

HPV Vaccine : एक नहीं पूरी दो खुराकें ज़रूरी हैं

आपको शायद पता होगा कि कई संस्थाएं और एनजीओ गांवों में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत एचपीवी वैक्सीन की एक खुराक दे रहे हैं। लेकिन एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि दूसरी खुराक भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा, एक बात गांठ बांध लो – दूसरी खुराक भी उतनी ही जरूरी है। इसे पहली खुराक के छह महीने बाद कभी भी लिया जा सकता है। हो सकता है भविष्य में एक खुराक से ही काम चल जाए पर अभी तो डॉक्टर यही सलाह दे रहे हैं कि दोनों खुराकें जरूर पूरी करवाएं।

Cervical Cancer Prevention: सर्वाइकल कैंसर में वैक्सीनेशन जरूरी

सरकार का साथ और भारत की अपनी ताकत

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पराग देशमुख ने बताया कि हमारे भारत में जो एचपीवी वैक्सीन मिल रही है वो दुनिया की सबसे अच्छी और सबसे सस्ती वैक्सीनों में से एक है। उन्होंने बड़े गर्व से कहा, ये यहीं अपने भारत में बनी है इसलिए हमारे लोगों तक इसकी पहुंच आसान है। ये तो सच में हमारे लिए गर्व की बात है कि हम ऐसी शानदार वैक्सीन खुद बना रहे हैं।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना है

महिला रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा, सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे बड़ा कैंसर है। अगर समय पर टीका लग जाए, तो हज़ारों जानें बचाई जा सकती हैं। ये आंकड़ा हमें बताता है कि हमें अपनी माताओं, बहनों और बेटियों के स्वास्थ्य पर और भी ज्यादा ध्यान देना होगा।

माता-पिता की समझ सबसे बड़ी बात

डॉ. ने माता-पिता से खास गुजारिश की है। उन्होंने कहा, माता-पिता को ये समझना होगा कि एचपीवी के टीके लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए सुरक्षित और असरदार हैं। और हां ये टीका यौन संबंध बनाने से पहले ही लगवा लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ये बात समझना बेहद जरूरी है कि ये वैक्सीन सिर्फ बीमारी से बचाती नहीं है बल्कि एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव रखती है।

कुछ बातें जो हमें पता होनी चाहिए:

- सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में कैंसर का दूसरा सबसे बड़ा कारण है।

- 15 साल से जयदा उम्र की 5.14 करोड़ महिलाएं सर्वाइकल कैंसर के खतरे में हैं।

- हर साल 1,23,907 नए मामले सर्वाइकल कैंसर के आते हैं।

- हर साल 77,348 जानें सर्वाइकल कैंसर से जाती हैं।

ये आंकड़े दिखाते हैं कि एचपीवी टीकाकरण को हमें राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाना होगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ये कॉन्क्लेव इसी मकसद से किया है ताकि एचपीवी से होने वाले कैंसर और वैक्सीन के फायदों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें। ये अभियान आने वाले महीनों में और भी शहरों में चलेगा। तो अब हमारी बारी है आओ हम सब मिलकर इस जरूरी जानकारी को अपने आस-पास फैलाएं और अपनों को सुरक्षित रखें। याद रखना – एचपीवी वैक्सीन सबके लिए है लड़के और लड़कियों दोनों के लिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 Jun 2025, 9:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका

World Diabetes Day 2026: 2030 का 80% डायग्नोसिस टारगेट, IDF डायबिटीज से जानें भारत कितना पीछे और क्या करना होगा?

आसपास कोई चीज नहीं, फिर भी बार-बार आती है जलने या सड़ने की बदबू? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है Phantosmia

Visual Snow Syndrome: आंखों के सामने हर समय दिखते हैं छोटे-छोटे चमकते बिंदु, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकता है विजुअल स्नो सिंड्रोम