स्वास्थ्य

Hunger Control Tips: इन 5 फूड्स को करें डाइट में शामिल, काबू रहती है भूख और वेट भी होता है कंट्रोल

Hunger Control Tips: यदि आप वेट को कंट्रोल करना चाहते हैं और ज्यादा भूख लगने से भी परेशान रहते हैं, तो ऐसे में आज हम आपको इन फूड्स के बारे में बताएंगें जो वेट कंट्रोल करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं, वहीं इनके सेवन से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।  
2 min read
• •
Updated: 16 May 2022, 11:38 AM IST
 इन 5 फूड्स को करें डाइट में शामिल, काबू रहती है भूख और वेट भी होता है कंट्रोल
hunger controlling foods

Hunger Control Tips: वेट को कंट्रोल करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल का काम है और उससे भी ज्यादा मुश्किल का काम है भूख को कंट्रोल करना, भूख को कंट्रोल करना चाहते हैं तो डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी की जरूरत होती है जो कि फाइबर से भरपूर हो। फाइबर के साथ-साथ इसमें कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और आदि सारे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनके सेवन से आपको जल्दी-जल्दी भूख का अहसास नहीं होता है। वहीं ये आपको लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में भी मदद करता है। जानिए इन चीजों के बारे में जो आपके वेट को कंट्रोल करेंगी, साथ ही साथ ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते है।

1.दही
दही का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, इसमें मिनरल्स, विटामिन्स, प्रोटीन जैसी अन्य चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित हो सकती हैं। गर्मियों में इनके सेवन से बॉडी ठंडी रहती है, वहीं पेट से जुड़ी कई बीमारियों को भी ये दूर रखने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होता है।

2.सेब
सेब न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, वहीं ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्यायों को भी दूर करता है। सेब में सोल्यूबल फाइबर की मात्रा के साथ पेक्टिन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, ये चीजें वेट कंट्रोल में बहुत ही ज्यादा मददगार होती हैं। सेब के रोजाना सेवन से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, इसलिए आपको एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। वहीं ज्यादा भूख को कंट्रोल में करने के लिए आप शाम को स्नैक्स के रूप में भी इसे खा सकते हैं।

3.चॉकलेट
चॉकलेट का सेवन स्वास्थ्य आमतौर पर सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन इसका लिमिटेड मात्रा में भूख को नियंत्रित रखने में बल्कि वजन को कंट्रोल में रखने में असरदार होता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं और बेली फैट को नियंत्रित करना चाहते हैं तो डार्क चॉकलेट का सेवन ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से आपको जल्दी-जल्दी भूख का अहसास नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: गर्मी में भूख न लगने कि दिक्क्तों से रहते हैं परेशान तो अपना सकते हैं इन घरेलू उपायों को

4.चिया सीड्स
चिया सीड्स का सेवन आजकल लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं, चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं और इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। वेट को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो चिया सीड्स का रोजाना सेवन कर सकते हैं, इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है और वेट भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए डाइट में चिया सीड्स को आप जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में रोजाना डाइट में शामिल करें पके हुए कटहल को, लिवर से लेकर स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो जाएंगी दूर

5.प्लेट भरकर करें सलाद का सेवन
यदि आप वेट को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो सलाद का सेवन रोजाना आपको करना चाहिए, सलाद फाइबर की मात्रा से भरपूर होते हैं, वहीं इनके सेवन से आपको बार-बार भूख भी नहीं लगती है। इसलिए रोजाना एक प्लेट सलाद भरकर सेवन जरूर करें, बार-बार भूख लगने पर आप सलाद का सेवन कर सकते हैं। इनको खाने से भूख भी शांत हो जाएगी और वेट भी कंट्रोल में रहेगा।

यह भी पढ़ें: खाने के तेल को बार-बार गर्म करना हो सकता है खतरनाक, इस्तेमाल करने से हो सकते हैं नुकसान

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
16 May 2022, 11:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय