HCM Heart Disease: क्या आपको सांस फूलना, सीने में दर्द या अचानक बेहोशी होती है? यह सिर्फ हार्ट अटैक नहीं, Hypertrophic Cardiomyopathy (HCM) भी हो सकता है। जानिए इसके लक्षण, कारण और बचाव।
HCM Heart Disease: अगर आपको अचानक सांस फूलने लगे, सीने में दर्द हो, दिल तेजी से धड़कने लगे या बिना वजह बहुत थकान महसूस हो, तो ज्यादातर लोग सोचते हैं कि यह हार्ट अटैक या ब्लॉकेज का संकेत है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार ये लक्षण एक कम जानी-पहचानी लेकिन गंभीर बीमारी की ओर इशारा करते हैं, जिसे Hypertrophic Cardiomyopathy (HCM) कहते हैं।
HCM एक जेनेटिक (वंशानुगत) दिल की बीमारी है, जिसमें दिल की मांसपेशियां बिना किसी साफ कारण के मोटी हो जाती हैं। यानी न हाई ब्लड प्रेशर, न वाल्व की बीमारी फिर भी हार्ट की मसल्स असामान्य रूप से मोटी होने लगती हैं। Dr. Jagdish Hiremath, कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार, जब दिल की मांसपेशियां ज्यादा मोटी हो जाती हैं, तो दिल से खून का बहाव ठीक से नहीं हो पाता। इससे दिल की धड़कन गड़बड़ा सकती है, हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ सकता है और कुछ मामलों में अचानक हार्ट फेल होने से मौत भी हो सकती है।
HCM की सबसे खास बात यह है कि यह अक्सर परिवार से जुड़ी होती है। अगर माता-पिता में से किसी को यह बीमारी है, तो बच्चों में भी होने की संभावना रहती है। इसलिए अगर परिवार में किसी की कम उम्र में अचानक दिल से जुड़ी मौत हुई हो या हार्ट की अजीब समस्या रही हो, तो बाकी लोगों को जांच जरूर करानी चाहिए।
कई लोगों को आराम की हालत में कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन जब वे दौड़ते, खेलते या ज्यादा मेहनत करते हैं, तब लक्षण दिखने लगते हैं, जैसे
कई बार युवा लोगों में खेलते समय अचानक गिर जाना ही इसका पहला संकेत होता है।
HCM धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है, जो बचपन से शुरू होकर समय के साथ गंभीर हो सकती है। अगर समय रहते पहचान हो जाए, तो इलाज और सही देखभाल से खतरे को काफी कम किया जा सकता है। अगर आपको बार-बार बेहोशी, अजीब ECG रिपोर्ट, या परिवार में अचानक हार्ट डेथ का इतिहास है, तो इसे नजरअंदाज न करें।