Blackness of knees and elbows :- वैसे तो महिलाएं और लड़कियां अपनी त्वचा की सफाई बहुत करती हैं। लेकिन कोहनी और घुटनों की सफाई पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इस कारण वे गन्दी ओर काली हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रही है। तो इस तरह से उनका कालापन दूर कर सकते हैं।
अगर आपकी कोहनी और घुटने काले हैं। तो इसका प्रभाव आपकी खूबसूरती पर भी पड़ता है। इसलिए आप कुछ घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पा सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा। केवल घर की चीजों से ही आप निखार ला सकती हैं।
नींबू का उपयोग करें -
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग के गुण होते हैं। यह त्वचा की रंगत बदलने में बहुत मददगार होता है।इसलिए आप नींबू के रस को कोहनी और घुटनों के काले वाले हिस्से पर लगाएं। इससे कालापन दूर होगा और त्वचा में निखार आएगा।
एलोवेरा का उपयोग करें -
एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। आप एलोवेरा को काटकर उसका गूदा निकालें , इसे कोहनी ओर घुटनों की काली त्वचा पर लगाएं।इसे करीब आधे घण्टे तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धोएं। इससे काली त्वचा में निखार आएगा।
यह भी पढ़ें - चर्म रोग से परेशान हो गए हैं तो करें यह घरेलू उपाय।
नारियल का तेल -
रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप नारियल को कोहनी और घुटनों पर लगाएं और छोड़ दें। इसे हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। ताकि तेल त्वचा के अंदर समा जाए। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। आप चाहे तो यह प्रक्रिया नहाने से पहले भी कर सकते हैं।
दही का उपयोग करें-
दही प्राकृतिक मॉश्चराइजर के रूप में जाना जाता है और यह त्वचा की रंगत को लाइट करने में भी मददगार होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप दही में एक चम्मच सिरका और बेसन मिलाएं और इसे पेस्ट के रूप में प्रभावित जगह पर लगा के करीब आधे घंटे तक रहने दें, इसके बाद सूखने पर सादे पानी से धो सकते हैं।
जैतून का तेल-
जैतून के तेल को आप इस स्क्रब के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें एक चम्मच शक्कर मिलाकर इसे इस स्क्रब के रूप में घुटने और कोहनी की काली वाली जगह पर लगा कर हल्के हाथ से रगड़े।