29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gourd Juice :- खाली पेट लौकी का जूस पीने से सेहत को होते हैं कई अद्भुत फायदे

Gourd Juice :- लौकी वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे किसी भी तरह से खाएं तो फायदा ही होगा। लेकिन अगर आप इसका जूस बनाकर पीएंगे। तो इससे आपके शरीर को अनगिनत फायदे होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 7 Jul 2021, 1:09 PM IST

Gourd Juice

Gourd Juice

हरी सब्जियों में लौकी सबसे फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से आपका शरीर सेहतमंद रहता है। आप कई बीमारियों से लड़ सकते हैं। जो लोग नियमित Gourd के जूस का सेवन करते हैं। उन्हें पेट से संबंधित समस्याएं नहीं होती है। इसी के साथ उनका पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। तो आइए जानते हैं लौकी के जूस से क्या-क्या फायदे होते हैं।

यह भी पढ़ें - चर्म रोग से हो गए हैं परेशान, तो यह करें उपाय।

हार्ट के लिए फायदेमंद -

लगातार तीन माह तक लौकी का जूस खाली पेट पीने से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल कम हो सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर होता है। जो आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। इसलिए आप रोजाना खाली पेट लौकी का जूस जरूर पीएं।

यह भी पढ़ें - पानी पीने का यह तरीका है बिल्कुल गलत, हो सकते हैं यह नुकसान।

मोटापे से मिलेगी मुक्ति-

लौकी के जूस में कैलोरी और फेट बहुत कम होता है। इस कारण वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है। अगर आप रोजाना है लौकी का जूस पीते हैं। तो आपका पेट भरा सा रहेगा और आप अतिरिक्त खाने की समस्या से बच जाएंगे। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स आदि होते हैं। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें - गलत पोस्चर में बैठने से होता है कमर दर्द, इस तरह दूर करें समस्या।

डिप्रेशन से मिलेगी राहत -

लौकी में विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन के, आयरन, पोटेशियम आदि पदार्थ होते हैं। इस कारण यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें चोलिन की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह एक न्यूरोट्रांसमीटर की तरह काम करता है। जो आपके दिमाग के सेल्स को सन्तुलित रखता है। इस कारण से आप तनाव और डिप्रेशन की समस्या से बचे रहते हैं।

यह भी पढ़ें - 24 घंटे एसी और कूलर की हवा खाने से हो सकते हैं यह नुकसान।

कब्ज की समस्या से राहत-

अगर आप लौकी का जूस रोजाना खाली पेट पीते हैं। तो यह आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इस कारण यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इससे कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।