स्वास्थ्य

आज से ही करें ये काम तो नहीं झड़ेंगे बाल

बालों के झड़ने से हर कोई परेशान है। बालों और इसकी जड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित कुछ चीजों पर ध्यान देंगे तो ये झड़ेंगे नहीं और इनकी जड़ें भी मजबूत रहेंगी।
less than 1 minute read
• •
Dec 15, 2019
hair

विटामिन डी की जितनी ज्यादा जरूरत हड्डियों के होती है उतनी ही बालों को भी होती है। इसके लिए अपने आहार में विटामिन डी युक्त चीजों को खूब खाना चाहिए। क्योंकि शरीर में विटामिन डी जितना ज्यादा होगा बाल उतने ही मजबूत होंगे और झड़ेंगे भी नहीं। ऐसे में बालों की मजबूती के लिए शरीर में कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्वों की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह से विटामिन डी व कैल्शियम भी ले सकते हैं।

इन बीमारियों में भी झड़ते हैं बाल
बालों के झड़ने और गंजापन होने के कई कारण होते हैं। इसके अलावा सिगरेट का इस्तेमाल, थॉयराइड डिसऑर्डर (असंतुलन) बुखार, लगातार सर्दी जुकाम रहने से भी बाल टूटते या सफेद होते हैं।
खानपान में इन बातों का ध्यान दें
एक्सपर्ट के अनुसार बालों की मजबूती के लिए पौष्टिक आहार पर अधिक ध्यान देना चाहिए। खाने में दाल, सोयाबीन, पनीर, दूध, मीट, अंडा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए जिससे बाल मजबूत बनते हैं। गर्भवती को शरीर में खून की कमी न हो इसका पूरा खयाल रखना चाहिए क्योंकि इससे बाल झडऩे लगते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Dec 2019 08:19 pm
Published on:
15 Dec 2019 08:19 pm
Also Read
View All
World Heart Day 2026: डिजिटल दौर में दिल की सेहत, हृदय रोग विशेषज्ञ से जानें कैसे मोबाइल से टेलीमेडिसिन तक बदल रही है हार्ट केयर की तस्वीर

Tendinopathy: जोड़ों के पास बार-बार होने वाला दर्द और अकड़न हो सकती है टेंडिनोपैथी की निशानी, मेयो क्लिनिक से जानें क्या है यह समस्या

गले में खाना फंसने से लेकर सांसों की बदबू तक, मेयो क्लिनिक से जानें Zenker’s Diverticulum के लक्षण

नाखूनों में दिख रहे ये 7 बदलाव न करें नजरअंदाज, सेहत से जुड़े हो सकते हैं संकेत, Mayo Clinic से जानें कारण

Biliary Colic: खाना खाने के बाद पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, हेल्थलाइन ने बताया हो सकता है बिलीअरी कोलिक का संकेत