स्वास्थ्य

Beauty Tips : बारिश में वाटर प्रूफ मेकअप कराना है तो अपनाएं यह टिप्स

Beauty Tips : बारिश के मौसम में मेकअप कराना तो आसान है। लेकिन उसे टिकाए रखना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि कई बार जरा सी बारिश से मेकअप धूल जाता है। इसलिए अगर आप इन टिप्स को अपनाएंगे तो फायदे में रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2021, 5:51 PM IST
Beauty Tips
Beauty Tips

बारिश के मौसम में कई बार आप वाटर प्रूफ मेकअप करवाते हैं। जो सामान्य मेकअप की अपेक्षा महंगा भी होता है। लेकिन इस मेकअप को कराने के साथ ही कुछ बातों पर भी ध्यान देना होगा। ताकि बारिश का असर आपके मेकअप पर नहीं हो और आप सुंदर नजर आए।

बारिश के मौसम में मेकअप कराने से पहले आप इन बातों पर ध्यान दें। ताकि आपका मेकअप भी लंबे समय तक चेहरे पर टिका रहे और आपको भी फ्रेश लुक मिले।

काजल से करें परहेज-

वैसे तो आंखों में काजल लगाना सुंदरता की निशानी है। लेकिन यह काजल बरसात में फैल जाता है। ऐसे में आपका चेहरा और आंखों के आसपास का हिस्सा भी बेकार दिखने लगता है। उस पर डार्क सर्कल नजर आने लगते हैं। इसलिए आप बारिश के मौसम में काजल और आई मेकअप से बचे, अगर आपको काजल लगाना ही है। तो वाटरप्रूफ काजल पेंसिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बारिश में लगाएं लिक्विड क्रीम-

बारिश के मौसम में आप फाउंडेशन की अपेक्षा ऑयल फ्री फाउंडेशन या लिक्विड क्रीम का इस्तेमाल करें। क्योंकि यह आपके चेहरे को ना तो ड्राई रखता है और ना ही चिपचिपा रखता है। इससे आपका मेकअप भी बना रहेगा।

मस्कारा लगाएं वाटर प्रूफ-

बारिश के मौसम में अगर आप मस्कारा का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो वह वाटर प्रूफ होना चाहिए या फिर क्लियर मस्कारा भी लगा सकते हैं। इसी के साथ ग्लिटर आईशेडो का उपयोग भी बारिश में ठीक नहीं रहता है। क्योंकि हवा में मौजूद नमी के कारण ग्लिटर चिपचिपा और धब्बेदार हो सकता है और यह आपकी आंखों में भी जा सकता है। इसलिए बरसात के मौसम में इसे लगाने से परहेज करें।

बालों को रखें स्ट्रेट-

बारिश के मौसम में नमी से बाल फ्रिजी, चिपचिपे और बिखरे हुए नजर आते हैं। इस मौसम में आप हेयर स्ट्रेटनिंग का विकल्प चुन सकते हैं। जो आप के मेकअप के साथ मैच करेगा और आपको बेहतर लुक देगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें