स्वास्थ्य

Vitamin C Foods :- विटामिन सी की पूर्ति के लिए डाइट में शामिल करें यह फूड्स

Vitamin C Foods :- शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण थकान, कमजोरी के साथ ही कई प्रकार की समस्या होती है। ऐसे में आपको इसकी पूर्ति करने के लिए कुछ फूड्स का सेवन करना होगा। जिससे आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2021, 10:34 PM IST
vitamin c
vitamin c

शरीर में विटामिन सी की कमी होने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में हम जल्दी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। वर्तमान हालातों को देखते हुए चिकित्सक भी Vitamin C का सेवन करने की सलाह दे रहे हंै। ऐसे में आप इन फूड्स का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में जल्द ही विटामिन सी की पूर्ति हो जाएगी।

विटामिन सी की कमी होने से व्यक्ति अपने आप को थका हुआ, बेजान और उदास महसूस करता है। जिससे व्यक्ति का इम्युनिटी सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। इस कारण जल्द ही विटामिन सी की पूर्ति की जानी चाहिए। ताकि व्यक्ति की कमजोरी तुरंत दूर हो और वह रोगों से लडऩे की क्षमता हासिल कर सकें।

पालक और हरी सब्जियों का सेवन करें-

विटामिन सी के लिए पालक और अन्य हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे विटामिन के साथ ही केल्शियम, आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम की भी पूर्ति होती है।

संतरे का सेवन करें-

विटामिन सी की पूर्ति के लिए सबसे बेहतरीन उपाय संतरा है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी काफी हद तक कंट्रोल होता है।

नट्स का सेवन करें-

शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए नट्स भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन के साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसलिए बादाम, पिस्ता, अखरोट, मूंगफली, मूंग आदि का सेवन करें। चाहें तो इन्हें रात के समय भीगोकर रख दें, दूसरे दिन सुबह उठकर खाएं। इससे काफी फायदा होगा।

एवोकैडो का सेवन करें-

एवाकैडो का सेवन से हमारे शरीर को विटामिन बी मिलता है। जो हमारे मस्तिष्क की नसों और कोशिकाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से तनाव की स्थिति से भी राहत मिलती है।


ब्लू बैरीज का सेवन करें-

ब्लूबेरी दिखने में बहुत छोटी होती है। लेकिन इसके फायदे अनेक होते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Visual Snow Syndrome: आंखों के सामने हर समय दिखते हैं छोटे-छोटे चमकते बिंदु, क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकता है विजुअल स्नो सिंड्रोम

Food Coma: खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद? हेल्थलाइन से जानें क्या है फूड कोमा

क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स