स्वास्थ्य

Insomnia and depression :- अनिद्रा और डिप्रेशन से बचने के लिए दिनचर्या में शामिल करें यह उपाय

Insomnia and depression :- अनिद्रा और डिप्रेशन की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना काल में लोग फ्री होने के कारण इस समस्या के शिकार हो रहे हैं। इसे सामान्य टिप्स के माध्यम से दूर किया जा सकता है।
3 min read
• •
Updated: 8 Jun 2021, 10:24 AM IST
Insomnia and depression
Insomnia and depression

दिन में सोने और मोबाइल का अत्यधिक उपयोग करने के कारण लोगों में Insomnia and depression की समस्या बढ़ने लगी है। लोग रात में देर तक नहीं सोते हैं और अपना अधिकतर समय मोबाइल में लगा देते हैं। इस कारण उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसे कुछ सामान्य उपाय के माध्यम से दूर किया जा सकता है।

दिन में नहीं सोएं -

कोरोना काल में लोग फ्री होने के कारण दिन में भोजन करके सो जाते हैं। यही दिन की नींद रात में अनिद्रा का कारण बनती है। इसी के साथ वजन बढ़ने की समस्या भी बढ़ती है। दिन में सोने के कारण रात को नींद नहीं आती है। इसलिए वे अपना समय मोबाइल में बिताते हैं। रात में घंटों तक मोबाइल देखने के कारण उनकी आंखों पर भी असर पड़ता है और दिमाग में भी कई प्रकार की बातें आती है। इसलिए आपको चाहिए कि दिन में नहीं सोए। अगर बहुत ही जरूरी है तो एक झपकी ले सकते हैं। लेकिन इतना नहीं सोए की रात में नींद ही नहीं आए।

जरूरी होने पर करें मोबाइल का उपयोग-

कुछ युवा और लोग मोबाइल का अत्यधिक उपयोग करने लगे हैं। चाहे काम हो या नहीं हो, दिन भर तो मोबाइल में लगे ही रहते हैं। देर रात तक भी मोबाइल को नहीं छोड़ते हैं । अधिकतर लोग तो सोते समय भी मोबाइल पास में रखते हैं और जरा सी मैसेज टोन या घंटी बजने पर बार-बार उठाकर देखते हैं। इस कारण उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है और वे डिप्रेशन का शिकार होते हैं। इसका उनके शरीर और दिमाग पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में वे कई जरूरी काम भी छोड़ देते हैं। उनका दिमाग भी चिड़चिड़ा हो जाता हैं। यह समस्या उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी बाधा पहुंचाती है। इस कारण वे डिप्रेशन के शिकार भी होते हैं। इसलिए हर किसी को चाहिए कि वह मोबाइल का उतना ही उपयोग करें जितनी की आवश्यकता है। बिना काम से मोबाइल का उपयोग व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं है।

संगीत सुनें-

आपको लग रहा है कि आपको अनिद्रा की शिकायत है और आप डिप्रेशन में आ रहे हैं। तो आप अपना मनपसंद संगीत सुनें। इससे आपको जल्दी नींद आएगी। आपका ध्यान भी एकाग्र होगा और आप डिप्रेशन से भी बचेंगे।

टहलने के लिए जाएं-

आप के पास पर्याप्त समय है। तो उसका सदुपयोग करें। सुबह मॉर्निंग वॉक करें, शाम को टहलने के लिए जाएं। इससे आपका शरीर भी फिट रहेगा और आपको नींद भी अच्छी आएगी। क्योंकि जब आप शारीरिक गतिविधि करेंगे तो आपका शरीर थकेगा और उससे आटोमेटिक नींद आएगी। इससे आप अनिद्रा की शिकायत और डिप्रेशन की समस्या से भी बचेंगे।

पौष्टिक आहार लें -

कोरोना काल में लोग घर पर रहकर समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। पहली बात तो तला गला और फ्रिज में स्टोर किया हुआ खाना नहीं खाए। इसी के साथ अधिक खाने से भी बचें। क्योंकि आप घर में हैं तो भोजन का पचना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आप पौष्टिक आहार लें और उतना ही खाएं जितना कि घर में रहते हुए पच जाए। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और आपको किसी प्रकार की बीमारी नहीं होगी।

8 घंटे जरूर सोए-

आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप रात में कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं। अगर आपको सुबह जल्दी उठना है। तो उसी अनुसार आप रात में सोने का समय निर्धारित करें। ताकि आपकी नींद हो, पर्याप्त नींद होने पर ही आप स्वस्थ रहेंगे और आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस