31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eye care tips :- मोबाइल, लैपटॉप पर करते हैं काम, तो इस तरह रखें आंखों का ध्यान

Eye care tips :- मोबाइल और लैपटॉप पर काम करने से हमारी आंखें काफी थक जाती है और उन्हें आराम की जरूरत होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं। तो कुछ घरेलू टिप्स अपनाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 7 Jun 2021, 2:28 PM IST

Eye care tips

Eye care tips

मोबाइल और लैपटॉप पर काम करना आजकल आम बात हो गया है। इस कारण हमारी Eyes काफी थक जाती है। कई बार आंखों से पानी आने लगता है और धुंधला तक दिखने लगता है। ऐसे में आपको आंखों को आराम देना बहुत जरूरी है। आंखों को आराम देने के साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हमें कुछ घरेलू उपाय करने होंगे। ताकि आपको काम करने के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।

यह भी पढ़ें - 15 मिनट के वर्कआउट से रह सकते हैं फिट, जीएंगे लंबा जीवन.

काम के बीच में ले ब्रेक -

आप मोबाइल और लैपटॉप पर लगातार काम कर रहे हैं। तो आंखों को आराम देने के लिए बीच-बीच में ब्रेक लें। यानी काम के दौरान आप अपनी नजर मोबाइल और कंप्यूटर से हटाकर अन्य जगह देखें। इसी के साथ थोड़ी देर आंखें बंद रखकर भी बैठे। इसके बाद फिर से काम शुरू कर दें। इससे आपकी आंखों को आराम मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें - वर्कआउट के बाद इन पेय प्रदार्थों का सेवन नुकसानदायक.

आंखों पर मारे पानी के छींटे -

आंखों को आराम देने के लिए आपको विशेष ध्यान रखना होगा। इसके लिए आप अपने मुंह में पानी भरे। फिर आंखों पर पानी के कुछ छींटे मारे। ऐसा दिन में दो-तीन बार करें। इससे आंखों में होने वाली दर्द, जलन, थकान व भारीपन दूर होगा।

यह भी पढ़ें -दिमाग को तेज करने के लिए खाएं यह खाद्य प्रदार्थ .

गुलाब जल का उपयोग करें -

आंखों को आराम देने और ठंडक पहुंचाने के लिए आप एक कटोरी में ठंडा पानी और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस पानी में आप रुई को डुबोकर आंखों पर रखें और करीब 8 से 10 मिनट तक आंखों पर रखा रहने दें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी। इससे आपकी आंखों का भारीपन दूर होगा और दर्द व जलन से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -रनिंग से बेस्ट है वॉकिंग, शरीर के लिए भी फायदेमंद.

पुदीना का उपयोग करें-

पुदीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में यह आसानी से मिल जाता है। आप एक कटोरी में पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर रात को भिगो दें। सुबह इस पानी में रुई डुबोकर उसे आंखों पर थोड़ी देर के लिए रखें। इससे आंखों की थकान कम होगी। आंखों का भारीपन भी कम हो जाएगा और आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।

हथेली रगड़ कर आंखों पर लगाएं-

यह काफी प्राचीन उपाय है। इसके लिए आप अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़े। कुछ देर बाद आप अपनी आंखें बंद करके हाथों को आंखों पर रखते हुए मुंह पर रखें। अब आप थोड़ी देर बाद आंख खोल कर अपनी आंखों के बॉल्स को चारों ओर घुमाएं। फिर आंखें बंद कर कर गहरी सांस लें। ऐसा दिन में तीन चार बार कर सकते हैं। इससे आंखों को काफी आराम मिलेगा।

आंखों पर रखें चम्मच-

स्टील की चम्मच को आप ठंडे पानी में रखकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर अपनी आंखें बंद करके एक बार उल्टा और एक बार सीधा चम्मच एक 1 मिनट के लिए रखें। चम्मच से मिलने वाली ठंडक से आंखों की थकान दूर होगी और आपको बहुत अच्छा लगेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल