31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tips for running :- रनिंग को सरल बनाने के लिए अपनाएं यह टिप्स

Tips for running :- कई लोग दिन की शुरूआत Running के साथ करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को दौडऩे के साथ कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए। ताकि वह नियमित रूप से रनिंग कर सकें और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना भी नहीं करना पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 26 May 2021, 9:42 PM IST

कुछ लोग फिट रहने के लिए Running करने जाते हैं। लेकिन दो चार दिन के बाद उन्हें थकान महसूस होने लगती है और वे दौडऩे जाना बंद कर देते हैं। अगर आप के साथ भी ऐसी समस्या हो रही है। तो कुछ टिप्स अपनाएं, ताकि आप भी अपनी दौड़ को नियमित कर सकें।

यह भी पढ़ें- खून की कमी दूर करता है गिलोय का जूस, इस तरह करें सेवन.

टारगेट लेकर दौड़ें-

जब भी आप रनिंग शुरू करते हैं तो पहले टारगेट लेकर चले, यानी एक बार में आप कहां तक दौड़ेंगे, इस बीच आप कोशिश कीजिए की रूकने की जरूरत नहीं पड़े, साथ ही अपनी क्षमता अनुसार लक्ष्य निर्धारित करें। ताकि आप उसे पूरा भी कर सकें।

यह भी पढ़ें- जिंक और विटामिन सी के लिए करें इन प्राकृतिक चीजों का सेवन.

धीरे धीरे बढ़ाएं दूरी-

ऐसा नहीं हो कि आप एक ही दिन में इतना दौड़ लें, जिससे दूसरे दिन आपकी दौडऩे की हिम्मत ही नहीं बचे। इसलिए भले ही कम दौड़ें, लेकिन रनिंग नियमित करें और दिन ब दिन रनिंग की दूरी बढ़ाएं। इससे आपका स्टेमिना भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- एसिडिटी की समस्या है तो घर में करें इन तीन चीजों का उपयोग.

हरियाली वाले रास्ते पर दौड़ें-

आप दौडऩे से पहले ऐसा रास्ता पकड़े, जहां चहुं ओर हरियाली नजर आए। क्योंकि हरे भरे वातावरण में दौडऩे में आपको भी अच्छा लगेगा और बोरियत भी नहीं होगी। इससे आपकों सांस लेने में भी बहुत अच्छा लगेगा, आपको शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें- अखरोट भिगोकर खाने से शरीर को होंगे यह आश्चर्यजनक फायदे.

दौडऩे से पहले करें वॅार्मअप-

दौडऩा शुरू करने से पहले करीब 10 मिनट वॉर्मअप करें, इससे आपको दौडऩे में आसानी होगी। आपके शरीर को भी दौडऩे के लिए भरपूर उर्जा मिलेगी। इसी के साथ आपकी मांसपेशियां भी स्ट्रांग होगी।


काफी पीने से कम होगी थकान-

आप रनिंग करते हैं तो आपको काफी पीना चाहिए। इससे आपको थकान कम महसूस होगी। काफी आपकी मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए दौडऩे से करीब आधा घंटे पहले काफी का सेवन कर सकते हैं।

टेंशन लेकर नहीं दौड़ें-

आप रनिंग कर रहे हैं तो दौडऩे से पहले टाईम का टेंशन लेकर नहीं दौड़ें, क्योंकि इससे आपका दिमाग भी नहीं लगेगा और आप दौड़ भी नहीं पाएंगे। इसलिए जब दौडऩे जाएं तो बिना टेंशन के दौड़ लगाएं, अगर दौडऩे में थोड़ा ज्यादा कम समय भी लग जाए तो टेंशन नहीं लें। साथ ही अपनी क्षमता भी दिन ब दिन बढ़ाएं, एक साथ एक दिन में इतना अधिक नहीं दौड़े की अगले दिन दौडऩे ही नहीं जा पाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल