31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसिडिटी की समस्या है तो घर में करें इन तीन चीजों का उपयोग

एसिडिटी की समस्या है तो घर में करें इन तीन चीजों का उपयोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 May 2021, 7:54 PM IST

,

एसिडिटी की समस्या है तो घर में करें इन तीन चीजों का उपयोग,एसिडिटी की समस्या है तो घर में करें इन तीन चीजों का उपयोग

एसिडिटी के कारण सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट फूलना, जी मचलना, उल्टी, घबराहट, सिर और पेट में दर्द सहित कई समस्याएं होती है। कई बार एसिडिटी के कारण सीने तक में दर्द होता है। इससे लोग काफी परेशान हो जाते हैं। क्योंकि एसिडिटी वैसे तो बहुत छोटी समस्या है। लेकिन इसका दर्द व्यक्ति को परेशान करके रख देता है। आज हम आपको इससे छुटकारा दिलाने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।

एसिडिटी को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जिससे आपको एसिडिटी नहीं होगी। और अगर एसिडिटी की समस्या है, तो तुरंत राहत मिल जाएगी। इन उपायों से एसिडिटी से आपके शरीर पर पड़ने वाला प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

एसिडिटी को दूर करने के लिए अजवाइन रामबाण उपाय की तरह है। जब आप के पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। तो एसिडिटी होती है, इसे आप अजवाइन के सेवन से दूर कर सकते हैं। क्योंकि अजवाइन में ऐसे गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से वह तुरंत एसिडिटी से राहत देता है। इसके लिए आप आधा चम्मच अजवाइन के साथ चुटकी भर नमक लेकर चबाकर खाएं। इससे तुरंत आराम मिलेगा। इसी के साथ आप एक चम्मच अजवाइन को रात के समय पानी में भिगोकर रख दें और सुबह छानकर इसका पानी पीए। इससे भी काफी राहत मिलेगी।

एसिडिटी को दूर करने के लिए हींग भी काफी बेहतरीन उपाय है। इसके लिए आप एक चुटकी हींग को गर्म पानी के साथ पी जाएं। इससे तुरंत राहत मिलेगी।

एसिडिटी दूर करने के लिए धनिया भी बहुत फायदेमंद होता है। सूखे धनिया के बीज को आप रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसके पानी का सेवन करें।इससे एसिडिटी दूर होगी। आप धनिये से बनी चाय भी पी सकते हैं। धनिए के ताजा पत्तों से बना जूस भी एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाएगा।

एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए सौंफ भी सबसे बेहतरीन उपाय में से एक है। इसके लिए आप रोजाना खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ जरूर खाएं। आप गर्मी में सौंफ का शरबत भी पी सकते हैं। और सौंफ के साथ मिश्री मिक्स कर के भी खा सकते हैं। चाहे तो इसमें काला नमक भी मिला सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद है।

इस प्रकार एसिडिटी की समस्या को तुरंत दूर करने के लिए यह घरेलू उपाय काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अगर आपकी समस्या खत्म नहीं हो रही है, तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल