28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखरोट भिगोकर खाने से शरीर को होंगे यह आश्चर्यजनक फायदे

अखरोट भिगोकर खाने से शरीर को होंगे यह आश्चर्यजनक फायदे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 May 2021, 7:01 PM IST

अखरोट भिगोकर खाने से शरीर को होंगे यह आश्चर्यजनक फायदे

अखरोट भिगोकर खाने से शरीर को होंगे यह आश्चर्यजनक फायदे

अखरोट एक प्रकार का ड्राई फ्रूट होता है। जिसका सेवन करने से आपके शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं। आप इसे अगर भिगोकर खाते हैं। तो इसके आश्चर्यजनक परिणाम आपको नजर आएंगे। आज हम आपको अखरोट से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बाजार में अखरोट आसानी से मिल जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, अल्फा लिनोलेनिक एसिड, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक आदि तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों से भी निजात मिलती है। लेकिन इसका सेवन भिगोकर करना चाहिए। इसके लिए आप रात के समय दो अखरोट को फोड़कर उसके अंदर से अखरोट निकालकर भिगो दें। सुबह उठकर इसे छीलकर या वैसे ही खाएं। यह बहुत फायदा करेगा। बाजार में दोनों तरह के अखरोट मिलते हैं। आपको सीधा अखरोट चाहिए तो वह भी मिल जाता है और फोड़ कर खाने वाला चाहिए तो वह भी मिल जाता है।

अखरोट का सेवन हार्ट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। जो बेड केलोस्ट्रोल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और आपके हार्ट को स्वस्थ रखता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद होता है। आप भीगे हुए अखरोट का सेवन करेंगे तो शुगर लेवल कंट्रोल होगा।

अखरोट में फाइबर होने के कारण यह आपका वजन कम करने में भी मददगार होता है। इसमें प्रोटीन और कैलोरी कम होती है। जो वजन कंट्रोल करती है।

अखरोट दांत और हड्डियों को भी मजबूत करता है। क्योंकि इसमें अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है। जो दांत और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है।

आप का पाचन तंत्र कमजोर है। तो भी अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करता है। आपका पाचन तंत्र मजबूत करता है। इसलिए अखरोट का सेवन भिगोकर करना चाहिए। यानी रात के समय आप अखरोट भिगो दें और सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें, आपको बहुत फायदा मिलेगा।

वैसे तो अखरोट से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी है या कोई समस्या है। तो इसका सेवन आप चिकित्सक की सलाह लेकर भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल