29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खून की कमी दूर करता है गिलोय का जूस, इस तरह करें सेवन

खून की कमी दूर करता है गिलोय का जूस, इस तरह करें सेवन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 May 2021, 8:59 PM IST

खून की कमी दूर करता है गिलोय का जूस, इस तरह करें सेवन

खून की कमी दूर करता है गिलोय का जूस, इस तरह करें सेवन

गिलोय एक औषधीय पौधे के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। गिलोय के जूस का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और यह कई बीमारियों से निजात दिलाता है। इसका सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि यह हल्का सा कड़वा होता है। लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

गिलोय की पत्तियों में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस आदि पर्याप्त मात्रा में होता है। इस कारण यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। आज हम गिलोय के जूस के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गिलोय के जूस का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है। गिलोय का सेवन आप आंवला या गुड़ के साथ भी कर सकते हैं। इससे पेट संबंधी रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी गिलोय बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फ्री रेडिकल्स से लड़कर कोशिकाओं को स्वस्थ रखने की क्षमता होती है। इसलिए जानकार लोग गिलोय का जूस सेवन करने की सलाह देते हैं।

गिलोय एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन घी और शहद के साथ करने से खून की कमी दूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यह खून को साफ करने का काम करता है।

गिलोय का जूस पीने से यह आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी काफी मदद करती है। गिलोय डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है। इसका सेवन डायबिटीज टाइप 2 के रोगियों के लिए भी लाभदायक होता है।

आपको हाथ पैरों में जलन या स्किन एलर्जी है। तो आप गिलोय के जूस का सेवन करें। इसकी पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और हाथ व पैरों के तलवे पर लगाएं। इससे हाथ पैर की जलन से राहत मिलेगी।

वैसे तो गिलोय शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके जूस का सेवन काफी लोग करते हैं। लेकिन फिर भी आपको इसके जूस का सेवन करने से किसी प्रकार की कोई एलर्जी है या समस्या होती है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल