स्वास्थ्य

Knee Pain Treatment: घुटनों के दर्द में जरूर अपनाएं हल्दी और दही के ये घरेलु नुस्खे, जल्द ही मिलेगी राहत

Indian home remedies for knee pain: व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर ही में भी बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं। मांसपेशियों के साथ-साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती है।

2 min read
May 26, 2021
knee_pain.png

Indian home remedies for knee pain: व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर ही में भी बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं। मांसपेशियों के साथ-साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। चेहरे पर झुर्रियां होने की स्थिति में लोग महंगे महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हड्डियों के लिए कोई ऐसे प्रोडक्ट नहीं हैं। क्योंकि घुटनों का दर्द एक उम्र के बाद बेहद आम हो जाता है। आमतौर पर यह समस्या महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। घुटनों का दर्द समय धीरे-धीरे बढ़ने लगता है और एक स्थिति ऐसी आ जाती है, जहां ज्वाइंट रिपलेसमेंट तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में हम आपको आसान से घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए घुटनों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।

घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए?
गुड़
हल्दी
दही
पानी

घुटने के दर्द के लिए ऐसे बनाएं सामग्री
सामग्री तैयार करने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा गुड़ ले और इसका चूरा बना लें। अब इस पाउडर में आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिला लें। इसके बाद एक चम्मच दही को इसके अंदर डाले और थोड़ा से पानी को भी मिला दें। अब इन तीनों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार करके रख लें।

ऐसे करें सेवन
जब यह तैयार हो जाए तो इसे आप अपने घुटनों पर तब लगाएं जब आपको दर्द महसूस हो। आप दिन में एक बार इसका उपयोग घुटनों पर कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपने घुटनों पर लगाकर 15 मिनट तक रखें और फिर पानी से धो लें। लेकिन अगर आपको अधिक दर्द है तो आप रात को लगा कर सो भी सकते हैं।

Published on:
26 May 2021 01:25 pm