स्वास्थ्य

कहीं आपके बॉडी में भी तो नहीं हो रही कैल्शियम की कमी

क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर आपकी बॉडी में यदि कैल्शियम की कमी है तो इसके बारे में पहले ही नोटिस भेजना शुरू कर देता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय में जानकारी देने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2022, 4:14 PM IST
कहीं आपके बॉडी में भी तो नहीं हो रही कैल्शियम की कमी
calcium deficient

कैल्शियम की कमी से इंसानी शरीर में कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। कैल्शियम हमारे बोन को मजबूत बनाता है। साथ ही कई प्रकार के बीमारियों से हमें दूर रखता है । आज के इस आर्टिकल में हम चर्चा करने जा रहे हैं कि कैल्शियम के कमी के बारे में आपका शरीर आपको कैसे बताता है । और आप कैसे इस चीज का पता लगा सकते हैं कि आपके शरीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा है। या आपको कैल्शियम की गोली लेनी शुरू करनी चाहिए।

समय असमय हड्डियों में दर्द होना
कैल्शियम के कमी के लक्षणों के बारे में सबसे पहले आपको तब पता चलता है। जब आपके हड्डियों में दर्द रहने लगे। और यह दर्द अचानक से कभी भी शुरू हो जाए खास करके जोड़ों पर इसका प्रभाव ज्यादा होता है।

आपके नाखून की कमजोरी से भी आप कैल्शियम का अंदाजा लगा सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम है। तो उसके नाखून और बाल बहुत ही कमजोर होते हैं । और वह बहुत ही आसानी से टूटने लगते हैं।

कैल्शियम के फायदे
यदि शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो ये सब से ज्यादा हड्डियों की सेहत को प्रभावित करता है। यदि हड्डियां कमजोर हो जाती हैं तो इससे गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है। कैल्शियम की कमी से ने केवल हड्डियों की सेहत के ऊपर असर पड़ता है बल्कि साथ ही साथ इसकी कमी से याददाश्त कम हो जाना, मांसपेशियों में दर्द व अकड़न की समस्या के जैसे अनेकों दिक्कतें आना शुरू हो जाती हैं। कैल्शियम की कमी से वहीं दिल से जुड़ी समस्याएं और पीरियड्स में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इन कमी को दूर करना चाहते हैं तो कैल्शियम का प्रचुर मात्रा में होना शरीर के लिए अति आवश्यक होता है।

इन फूड को डाइट में शामिल करके आप कैल्शियम की मात्रा को अपने शरीर में नेचुरली इनक्रीस कर सकते हैं।

नेचुरल रूप से यदि आप कैल्शियम की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो आप हरी सब्जियां, दूध,दही,सोया मिल्क,सोयाबीन,बादाम,काजू, पनीर, कच्चा पनीर,सेलमन फिश आदि चीजों को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन सारी चीज़ों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं ये आपके शरीर को को स्वस्थ बना के रखने में भी लाभदायक होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
14 Jan 2022, 4:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स