3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid care kit : कोरोना काल में आपके घर में जरूर होने चाहिए ये कीट

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कोविड केयर किट किस प्रकार से आपके हेल्थ के लिए जरूरी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 14 Jan 2022, 11:57 AM IST

Covid care kit for corona pandemic

Covid care kit : कोरोना काल में आपके घर में जरूर होने चाहिए ये कीट

कोरोना के समय में हर किसी को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना जरूरी है। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं। ऐसे कौन-कौन से कोविड केयर किट है जो आपके घर में अवश्य होने चाहिए। ताकि जरूरत अनुसार आप उनका प्रयोग कर सकें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे सारे इक्यूपमेंट के बारे में जानकारी देंगे।

डिजिटल थर्मामीटर –करोना जैसी महामारी के मुख्य लक्षण में बुखार भी शामिल है। इसलिए समय-समय पर अपने बॉडी टेंपरेचर को नापते रहना बेहद जरूरी है। कुछ लोग इसके लिए बार-बार डॉक्टर के पास भी जा रहे हैं जबकि बाहर निकलना सेफ नहीं है। इस काम को आप घर बैठे डिजिटल थर्मामीटर की मदद से भी कर सकते हैं। यह थर्मामीटर एक्यूरेट बॉडी टेंपरेचर बताते हैं।

फेस शील्ड और मास्क —फेस शील्ड का इस्तेमाल करके आप अपने आप को बाकी लोगों तक संक्रमण पहुंचाने और बाकी लोगों के संक्रमण को खुद तक लाने से बच सकते हैं। आप फेस शिल्ड का प्रयोग घर पर भी कर सकते हैं और घर से बाहर जाते वक्त तो यह काफी जरूरी हो जाता है।


ऑक्सीमीटर— खून में ऑक्सीजन की मात्रा चेक करने वाली मशीन। छोटी सी मशीन को उंगली पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें तो ऑक्सीजन लेवल जांच सकते हैं। कुछ-कुछ थर्मामीटर की तरह ही आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि उम्रदराज़ लोगों को तो हर 6 घंटे में अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़े-जानें किड़नी पर क्या पड़ता है प्रभाव आपके हाई ब्लड प्रेशर का

सेनिटाइजर— आप सेनिटाइजर का प्रयोग तो जरूर करें। आज के समय में घर हो या बाहर आपको सेनिटाइजर को इस्तीमाल में जरुर शामिल करना चाहिए। यह कोवीड केयर किट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल